Jhanak: क्या अनिरुद्ध लेंगे खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग? क्रुशाल आहूजा ने कहा- मुझे केकेके के लिए अप्रोच किया गया…
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Feb 2025 9:20 AM
Krushal Ahuja in Khatron Ke Khiladi 15
Jhanak: क्रुशाल आहूजा को लेकर खबरें चल रही कि वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में भाग लेंगे. अब इसपर एक्टर ने इसपर बात किया और बताया कि उन्हें केकेके के लिए अप्रोच किया गया है.
Jhanak: हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा स्टारर सीरियल ‘झनक’ में लीप आने की खबर सोशल मीडिया पर चल रही है. हालांकि अब कंफर्म हो गया कि शो के लीप को कुछ वक्त के लिए रोक दिया गया है. इस बात की जानकारी क्रुशाल ने दी. इस बीच एक्टर के खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में भाग लेने की बात सोशल मीडिया पर चल रही है. उन्होंने बताया कि वह रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा होंगे या नहीं.
खतरों के खिलाड़ी 15 में क्या नजर आएंगे क्रुशाल आहूजा?
क्रुशाल आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, दोस्तों, उन सभी लोगों के लिए जो मैसेज में पूछ रहे हैं कि शो में लीप कब आएगा. हां , ये सच है कि हम थोड़ी देर के बाद लीप लेंगे. लीप को बढ़ा दिया गया है. एक्टर ने खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग लेने पर कहा कि, हां, मुझे केकेके के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन उसे थोड़ा इंतजार करना होगा. हालांकि जल्दी ही दिखेंगे वहां भी. चलो शो और अनिरुद्ध के जोश को अभी के लिए जिंदा रखें.
झनक में क्या दिखाया गया
सीरियल झनक में दिखाया गया कि झनक अर्शी के कमरे की सफाई करती होती है. अर्शी उसे ताना मारती है और कहती है कि वह प्रेंग्नेंट है क्योंकि वह और अनिरुद्ध प्यार का गहरा बंधन शेयर करते हैं. वह झनक पर अनिरुद्ध के कारण पूरी तरह से घर में रहने का आरोप लगाती है. झनक कहती है कि उसे अनिरुद्ध में कोई दिलचस्पी नहीं है. वह अगर चाहे तो वह उसके बच्चे की नैनी भी बन सकती है. ये सुनकर अर्शी उसपर गुस्सा करती है. झनक उसकी भावनाओं का अनादर करने के लिए नहीं कहती. वह कहती है कि वह अपने प्यार का इंतजार करेगी. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनिरुद्ध, अर्शी पर गुस्सा करेगा क्योंकि वह झनक को एक नौकर की तरह ट्रीट कर रही है.
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: रोहिट शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 3 कंटेस्टेंट, अभी जान लें नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










