Laughter Chefs 2 में हुई जैस्मिन भसीन की एंट्री, इस पॉपुलर कंटेस्टेंट की बनेंगी पार्टनर

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 21 Apr 2025 12:00 PM

विज्ञापन

Jasmin Bhasin Will join Rubina Dilaik in Laughter Chefs 2

Laughter Chefs 2: कलर्स के चर्चित कुकिंग रियलिटी शो 'लॉफ्टर शेफ्स' सीजन 2 नए-नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों का दिल जीत रही है. पिछले दिनों शो में पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. इस बीच अब शो में जैस्मिन भसीन की एंट्री को लेकर अपडेट आई है.

विज्ञापन

Laughter Chefs 2: कलर्स का पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 के साथ दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. इस सीजन में कई पुराने कंटेस्टेंट्स जैसे निया शर्मा, रीम समीर शेख और करण कुंद्रा की वापसी भी हुई है, जिसने शो के लिए दर्शकों की दिलचप्सी को और बढ़ा दिया है. शो की रेटिंग आसमान छू रही है. ऐसे में अब शो में एक और कलाकार जुड़ने जा रहा है, जो अली गोनी का बेहद करीबी है. साथ ही वह शो के पॉपुलर कंटेस्टेंट की पार्टनर भी बनने वाली हैं. तो आइए इसके बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

लाफ्टर शेफ्स 2 में जैस्मिन भसीन की एंट्री

घर-घर मशहूर इस कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ सीजन 2 का हाल ही में नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें टीवी एक्ट्रेस और अली गोनी की गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन नजर आ रही हैं. इंडिया फॉर्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जैस्मिन शो में जाने-माने सिंगर राहुल वैद्य को रिप्लेस कर रही हैं. दरअसल, राहुल अपने प्रोजेक्ट्स की वजह से आने वाले एपिसोड की शूटिंग नहीं कर सकेंगे, जिसकी वजह से उनकी जगह अब जैस्मिन लेंगी. बता दें कि जैस्मिन शो में रुबीना दिलैक की पार्टनर बनने वाली हैं. वह दोनों बिग बॉस में भी साथ नजर आ चुके हैं. सलमान खान के इस शो की शुरुआत में तो दोनों ने अच्छा बॉन्ड शेयर किया, लेकिन अंत तक आते ही दोनों के रिश्तों में दरार आ गई.

ऐसे में अब इन दोनों को एक साथ पार्टनर के रूप में देखना शो को और भी ज्यादा मनोरंजक बनाने वाला है.

इन कंटेस्टेंट्स ने छोड़ा शो

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 को कुछ दिनों पहले, अब्दु रोजिक ने छोड़ दिया था. जिसके बाद उनकी जगह करण कुंद्रा की एंट्री हुई. करण की एंट्री ने फैंस को काफी खुश किया. साथ ही वह भी दोबारा शो का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं.अब्दु के बाद शो से प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा ने भी अलविदा ले लिया था.

यह भी पढ़े: Abhinav Shukla: सलमान खान के बाद रुबीना दिलैक के पति को बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola