Jaadu Teri Nazar: खुशी दुबे ने शो के बंद होने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Updated:
विज्ञापन
Jaadu Teri Nazar off air

Jaadu Teri Nazar off air

Jaadu Teri Nazar: सीरियल ‘जादू तेरी नजर-डायन का मौसम’ की कहानी काफी दिलचस्प हो गया है. शो में जैन इबाद खान और खुशी दुबे मुख्य किरदार में हैं. सुनने में आ रहा है कि शो अब बंद होने वाला है. इसपर लेटेस्ट अपडेट क्या है यहां जानिए.

विज्ञापन

Jaadu Teri Nazar: सीरियल जादू तेरी नजर-डायन का मौसम एक सुपरनैचुरल शो है. स्टार प्लस पर शो इसी साल 28 जनवरी को शुरू हुआ था. सीरियल में जैन इबाद खान और खुशी दुबे लीड रोल में हैं. शो की कहानी एक डायन की है और ये दर्शकों को पसंद आ रही है. हालांकि कुछ समय से शो की टीआरपी घटी है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि शो ऑफ एयर होने वाला है. चलिए आपको बताते हैं कि सच्चाई क्या है.

जादू तेरी नजर होगा ऑफ एयर?

इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि जादू तेरी नजर-डायन का मौसम बंद होने वाला है. सूत्र ने कहा कि आने वाले तीन महीनों में शो ऑफ एयर हो जाएगा. इस बारे में खुशी दुबे से जब पूछा गया तो उन्होंने कि ये फेक न्यूज है. एक्ट्रेस ने कहा कि नहीं, ये , सच नहीं है. शो ऑफ एयर नहीं हो रहा है और कहीं नहीं जा रहा. खुशी की बातों से इतना तो क्लियर है कि सीरियल बंद नहीं होगा.

जानें जादू तेरी नजर में क्या दिखाया गया

सीरियल जादू तेरी नजर में दिखाया गया कि प्रथम वंशी ने खुलासा किया कि बेट्टी का विहान पर हमला घातक है. गौरी विहान को बचाने के लिए डावंश को खोजने के लिए जाती है. रश्मि, केसर को बांध देती है. केसर जब जागती है तो वह गौरी पर फंसाने का आरोप लगाती है. वह विहान को अपना पति बताती है और उसके गले लग जाती है. विहान कहता है वह उसे नहीं जानता और वह सिर्फ गौरी से प्यार करता है. दूसरी तरफ वीणा को डर लगता है कि विहान को कामिनी आपने साथ ले जाएगी. दादी उसे भरोसा दिलाती है कि विहान हमेशा उसके साथ ही रहेगा.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola