Indian Idol 12 के विनर पवनदीप राजन का दर्दनाक एक्सीडेंट, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

Indian Idol 12 Winner Pawandeep Rajan
Indian Idol 12 के विनर पवनदीप राजन का सोमवार की सुबह दर्दनाक कार एक्सीडेंट हो गया है. अब उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर चिंता का विषय बन गई है. सिंगर के फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं.
Indian Idol 12: पॉपुलर रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के सीजन 12 के विनर और पॉपुलर सिंगर पवनदीप राजन को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है. सिंगर का सोमवार को 3:40 बजे अहमदाबाद के पास दर्दनाक कार एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में उन्हें कई गंभीर चोटें आई हैं, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रहा है. वीडियो में सिंगर गंभीर रूप से हॉस्पिटल की बेड पर नजर आ रहे हैं. अब पवनदीप राजन के फैंस इस खबर को लेकर काफी परेशान हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं.
एक्सीडेंट में कार के उड़े परखच्चे
इस भयावह हादसे में पवनदीप की कार के परखच्चे उड़ गए हैं. वहीं, सिंगर के शरीर पर भी कई गंभीर चोट लगी है. वीडियो में उनके पैर पर पूरा बैंडेज चढ़ा हुआ है. दरअसल, यह एक्सीडेंट तब हुआ जब कार के ड्राइवर को झपकी आई और उनका संतुलन बिगड़ा. फिर घटना के घटित होते ही मौके पर पुलिस पहुंची और उन्होंने पवनदीप के साथ-साथ ड्राइवर को भी तत्काल नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया.
कौन हैं पवनदीप राजन?
सिंगर पवनदीप राजन, उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं. उनके माता-पिता सुरेश राजन लोक कलाकार हैं. वहीं, उनकी बहन ज्योतिदीप राजन कुमाऊंनी भी लोक इसी क्षेत्र में हैं. वह जब पहचान में आए जब उन्होंने इंडियन आइडल 12 का खिताब अपने नाम किया. इसके लिए उन्हें ट्रॉफी के साथ कार और 25 लाख की प्राइज मनी भी मिली थी. टॉप 5 में पवन का मुकाबला मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाल, निहाल तौरो, सायली कांबले और शनमुख प्रिया के साथ हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










