India-Pakistan Match: सुनील शेट्टी ने भारत-पाकिस्तान मैच पर चल रहे विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- क्रिकेटरों को दोषी नहीं ठहरा सकते

Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Sep 2025 5:12 PM

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच विवाद पर सुनील शेट्टी

India-Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार रात 8 बजे एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है. पहलगाम हमले के बाद इसका सोशल मीडिया पर विरोध किया जा रहा है. कई लोगों ने बीसीसीआई की ओर से भारत को टूर्नामेंट से बाहर न करने की आलोचना की. अब सुनील शेट्टी ने इसपर रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

India-Pakistan Match: दुबई में रविवार रात 8 बजे होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. पहलगाम हमले को मद्देनजर रखते हुए कई राजनीतिक नेताओं और पीड़ितों परिवारों ने इसका बहिष्कार करने की अपील की. वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इस हंगामे के बीच, सुनील शेट्टी ने अब अपनी राय शेयर की है.

भारत वर्सेज पाकिस्तान मैच पर क्या बोले सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने दिल्ली में पत्रकारों संग बात करते हुए कहा, “यह एक विश्व खेल संस्था है. उन्हें इन नियमों का पालन करना ही होगा, क्योंकि कई अन्य खेल और कई एथलीट उनमें शामिल हैं. एक भारतीय होने के नाते, मुझे लगता है कि यह हमारा निजी फैसला है, चाहे हम इसे देखना चाहें, चाहे नहीं देखना चाहें, चाहे हम जाना चाहें या नहीं.”

सुनील शेट्टी ने क्रिकेटर्स का किया बचाव

एक्टर ने क्रिकेटरों का बचाव करते हुए कहा, “आप क्रिकेटरों को खेलने के लिए दोषी नहीं ठहरा सकते, क्योंकि वे खिलाड़ी हैं. उनसे देश का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद की जाती है. मुझे लगता है कि यह फैसला हमें लेना ही होगा. अगर मैं इसे नहीं देखना चाहूंगा, तो नहीं देखूंगा. आपको तय करना है. बीसीसीआई के हाथ में नहीं है. यह एक विश्व खेल संस्था है और आप किसी को दोष नहीं दे सकते.”

क्यों हो रहा है भारत वर्सेज पाकिस्तान मैच को लेकर विवाद

इस विवाद की जड़ पहलगाम आतंकी हमला है. जिसमें 26 नागरिकों की जान चली गई थी. हमले के जवाब में, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों पर मिसाइल हमले किए गए थे. इस बीच, पाकिस्तान ने भी सीमा पार से गोलाबारी और ड्रोन हमलों से जवाब दिया था.

यह भी पढ़ें- Rise and Fall ने बिग बॉस 19 को पछाड़ा… पवन सिंह के आने से बढ़ी TRP, बना नंबर 1 शो, पैसों की हो रही बारिश

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola