IMDb ने जारी की 100 सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भारतीय सितारों की लिस्ट, शाहरुख-आमिर से आगे निकली दीपिका
IMDb released list of 100 most viewed Indian stars
IMDb ने आज टॉप 100 सबसे ज्यादा देखे गए भारतीय सितारों की लिस्ट जारी की है. जिसमें दीपिका पादुकोण नंबर 1 पर है. वहीं शाहरुख दूसरे नंबर पर दिखाई दे रहे हैं. आइये जानते हैं आपके फेवरेट स्टार्स किस पॉजिशन पर हैं.
बॉलीवुड स्टार्स की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना पसंद करते हैं. सेलेब्स अगर एक भी फोटो शेयर करते हैं, तो वह मिनटों में वायरल हो जाती है. ऐसे में आज IMDb ने टॉप 100 सबसे ज्यादा देखे गए भारतीय सितारों की लिस्ट शेयर की है! इस सूची में जहां दीपिका पादुकोण ने पहला नंबर हासिल किया, वहीं दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और इरफान खान टॉप 10 नामों में दिखाई दिए. आपको बता दें कि सुशांत की मृत्यु 20 जून 2024 को हुई थी, जबकि इरफान खान ने उसी साल 29 जून को अंतिम सांस ली.
IMDb पर टॉप 100 सबसे ज्यादा देखे गए भारतीय सितारों की लिस्ट की जारी
दुनिया भर में लाखों आईएमडीबी कस्टमर्स और फैंस के पेज व्यू के आधार पर, दीपिका पादुकोण ने पिछले दशक के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भारतीय सितारों में टॉप पॉजिशन हासिल किया है. उनके बाद दूसरे नंबर पर शाहरुख खान, तीसरे पर ऐश्वर्या राय बच्चन, चौथे पर आलिया भट्ट और पांचवें पर इरफान खान हैं. आमिर खान छठे, सुशांत सातवें, सलमान खान आठवें, ऋतिक रोशन नौवें और अक्षय कुमार दसवें स्थान पर हैं. कैटरीना कैफ जहां 11वें स्थान पर हैं, वहीं तृप्ति डिमरी 15वें स्थान पर हैं. वहीं रणबीर कपूर का नाम 17वें नंबर पर और रणवीर सिंह 19वें स्थान पर हैं.
Also Read- Panchayat से लेकर Mirzapur तक, IMDb की हाईएस्ट रेटिंग वाली इन वेब सीरीज को बिल्कुल भी न करें मिस
Also Read- IMDb Highest Rated Web Series: इन वेब सीरीज को अब तक नहीं देखा तो क्या देखा, OTT पर जरूर करें एंजॉय
IMDb की लिस्ट में साउथ इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल
आदिपुरुष एक्टर कृति सेनन और प्रभास भी इस लिस्ट में हैं. जहां मिमी अभिनेत्री 25वें स्थान पर हैं, वहीं सालार 29वें नंबर पर हैं. अन्य कलाकार जैसे वरुण धवन, विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सूर्या, राम चरण, जूनियर एनटीआर, कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपेयी भी लिस्ट में हैं. IMDb ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “वर्ल्डवाइड स्तर पर IMDb पर पिछले दशक के टॉप 100 सबसे ज्यादा देखे गए भारतीय सितारों को प्रस्तुत करना! क्या आप अपने पसंदीदा को खोजते हैं?
दीपिका पादुकोण ने फैंस को कहा धन्यवाद
इस अनाउंसमेंट पर अपनी एक्साइटमेंट दिखाते हुए दीपिका पादुकोण ने फैंस को थैंक्स कहते हुए लिखा, “मैं उस लिस्ट में शामिल होने के लिए बहुत आभारी हूं, जो वर्ल्डवाइड दर्शकों की भावनाओं को दर्शाती है.” वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम कर रही हैं. अभिनेत्री फिलहाल रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की शूटिंग कर रही हैं. फिल्म में वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगी. इसके अलावा दीपिका कल्कि 2898 एडी में भी नजर आएंगी, जिसमें वह जूनियर एनटीआर और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी.
Also Read- मॉम टू बी दीपिका पादुकोण ने येलो ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस बोले- फेस का ग्लो तो देखो…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










