परिवार का कोई भी सदस्य खुश नहीं होता तो कार्यक्रम छोड़ देते : जेनर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2014 10:32 AM

विज्ञापन

रियलिटी टीवी स्टार क्रिस जेनर का कहना है कि यदि उनके परिवार में किसी भी सदस्य को ‘कीपिंग अप विद कारदाशियंस’ में रुचि नहीं होती तो पूरा परिवार ही कार्यक्रम छोड़ देता. कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, 58 वर्षीय अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने अलग हो चुके पति ब्रूस जेनर, बेटे रॉब […]

विज्ञापन

रियलिटी टीवी स्टार क्रिस जेनर का कहना है कि यदि उनके परिवार में किसी भी सदस्य को ‘कीपिंग अप विद कारदाशियंस’ में रुचि नहीं होती तो पूरा परिवार ही कार्यक्रम छोड़ देता.

कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, 58 वर्षीय अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने अलग हो चुके पति ब्रूस जेनर, बेटे रॉब कारदाशियां और बेटियां किम, क्लेए और कर्टनी कारदाशियां, केंडॉल तथ काइली जेनर के साथ तय किया था कि यदि इनमें से किसी एक को भी कार्यक्रम करने में आनंद नहीं आएगा तो वे इसे नहीं करेंगे.’’ यह कार्यक्रम इन लोगों के पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन पर आधारित है.

जेनर ने कहा, ‘‘हमने एक दूसरे से एक समझौता किया था कि जब हम कार्यक्रम की पहली कड़ी की शूटिंग करेंगे और इस दौरान किसी को भी अच्छा महसूस नहीं होगा तो हम इसे वहीं रोक देंगे. हालांकि किसी ने भी यह नहीं कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम को करके अच्छा महसूस नहीं हो रहा. मुङो लगता है कि हम अपना जीवन जी रहे हैं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola