बच्चे गोद लेना चाहती हैं लियोना लेविस

Updated:
विज्ञापन
बच्चे गोद लेना चाहती हैं लियोना लेविस

हॉलीवुड गायिका लियोना लेविस बच्चे गोद लेना चाहती हैं. उन्हें इसकी प्रेरणा अपनी मां के बचपन की कहानी से मिली है. कांटैक्ट म्यूजिक की खबरों के मुताबिक, ‘ब्लीडिंग लव’ की गायिका को यह मालूम नहीं है कि क्या वह अपने बच्चे को जन्म दे पाएंगी या नहीं. लेकिन वह किसी अनाथ बच्चे को अपने घर […]

विज्ञापन

हॉलीवुड गायिका लियोना लेविस बच्चे गोद लेना चाहती हैं. उन्हें इसकी प्रेरणा अपनी मां के बचपन की कहानी से मिली है.

कांटैक्ट म्यूजिक की खबरों के मुताबिक, ‘ब्लीडिंग लव’ की गायिका को यह मालूम नहीं है कि क्या वह अपने बच्चे को जन्म दे पाएंगी या नहीं. लेकिन वह किसी अनाथ बच्चे को अपने घर ला कर उसका लालन पालन करना चाहती हैं.

लेविस ने बताया कि वह अपनी मां मारिया को आदर्श मानती हैं जिन्होंने उन्हें अपने घर में ला कर शानदार माहौल दिया और पारिवारिक एकता का अहसास कराया.

उन्होंने बताया ‘मेरी मां मेरे लिए एक आदर्श हैं जिन्होंने मुङो परिवार के प्रति वफादारी के लिए मजबूत भावना का अहसास कराया. मैं निश्चित रुप से एक बच्चा गोद लूंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola