मुहम्मद अली के जनाजे में शामिल होकर अभिभूत हैं विल स्मिथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2016 11:50 AM
लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने कहा है कि वह बीते शुक्रवार को महान मुक्केबाज मुहम्मद अली के जनाजे में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. साल 2001 में मुहम्मद अली के जीवन पर बनी फिल्म ‘अली’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले स्मिथ केंटुकी के लुइसविले में मुहम्मद अली के जनाजे को कंधा […]
लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने कहा है कि वह बीते शुक्रवार को महान मुक्केबाज मुहम्मद अली के जनाजे में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.
साल 2001 में मुहम्मद अली के जीवन पर बनी फिल्म ‘अली’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले स्मिथ केंटुकी के लुइसविले में मुहम्मद अली के जनाजे को कंधा देने वालों में शामिल रहे.
‘एंटरटेनमेंट टुनाइट’ के अनुसार स्मिथ ने कहा कि वह इसे देखकर अभिभूत हो गए कि अली को आखिरी विदाई देने के लिए सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोग खड़े थे.
उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर यह बहुत खूबसूरत था. जनाजा दो घंटे तक सडकों से होकर गुजरा. लोगों का खूब प्यार देखने को मिला.” गत तीन जून को अली का निधन हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










