क्रिस ब्राउन को जान से मार डालने की धमकी

Updated:
विज्ञापन
क्रिस ब्राउन को जान से मार डालने की धमकी

कहा जा रहा है कि रैपर क्रिस ब्राउन को जान से मार डालने की धमकियां दी गई हैं. टीएमजेड की खबर में कहा गया है कि लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग फिलहाल मामले की जांच कर रहा है. ब्राउन के अटॉर्नी मार्क गेरागॅस को कार्यालय में फोन पर ब्राउन को जान से मार डालने की धमकियां […]

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि रैपर क्रिस ब्राउन को जान से मार डालने की धमकियां दी गई हैं.

टीएमजेड की खबर में कहा गया है कि लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग फिलहाल मामले की जांच कर रहा है. ब्राउन के अटॉर्नी मार्क गेरागॅस को कार्यालय में फोन पर ब्राउन को जान से मार डालने की धमकियां मिलीं.

फोन करने वाले ने वास्तव में क्या कहा, यह नहीं मालूम लेकिन उसने ब्राउन को खत्म कर देने की धमकी दी. गेरागॅस ने धमकियों को बहुत गंभीरता से लिया और तत्काल पुलिस को सूचित किया.

वर्ष 2009 में ‘आर एंड बी’ गायिका और अपनी तत्कालीन गर्लफ्रैंड रिहाना पर हमला करने के बाद ब्राउन विवादों में घिरे गए थे. पिछले दिनों ब्राउन और रिहाना फिर साथ नजर आए लेकिन लगता है कि अब वह अलग हो चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola