चेहरे पर मुहांसों को लेकर शर्मिंदा महसूस करती थी : कैमरुन डियाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2014 11:05 AM
हॉलीवुड अभिनेत्री कैमरुन डियाज का कहना है कि किशोरावस्था में उनका चेहरा मुहांसों से भरा था और वह अपने रुप को लेकर बहुत चिंतित रहती थीं.इस समय आकर्षक रुप की मालकिन 41 वर्षीय अभिनेत्री को किशोरावस्था में मुहांसों के दाग मिटाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा. राडान ऑनलाइन की एक खबर के मुताबिक डियाज […]
हॉलीवुड अभिनेत्री कैमरुन डियाज का कहना है कि किशोरावस्था में उनका चेहरा मुहांसों से भरा था और वह अपने रुप को लेकर बहुत चिंतित रहती थीं.इस समय आकर्षक रुप की मालकिन 41 वर्षीय अभिनेत्री को किशोरावस्था में मुहांसों के दाग मिटाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा.
राडान ऑनलाइन की एक खबर के मुताबिक डियाज ने सेहत पर एक पुस्तक लिखी है. इसमें उन्होंने लिखा है, ‘‘मेरी त्वचा बहुत भयानक थी. यह शर्मसार करने वाली थी और मैं इससे छुटकारा पाना के लिए जो कर सकती थी, मैंने किया. मैंने मेकअप से इसे ढकने की कोशिश की. मैंने ध्यान से भी इस पर काबू पाने की कोशिश की.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










