जैसी नेल्सन ने बनवाया नया टैटू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2013 10:58 AM
लंदन : लिटिल मिक्स गायिका जैसी नेल्सन ने एक बड़े से गुलाब और कांटे का टैटू अपने हाथ पर बनवाया है. कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, 22 वर्षीय गायिका ने सुई का दर्द सहते हुए बहादुरी से टैटू गुदवाया और फिर अपने बैंड लिटिल मिक्स के साथियों के साथ चैनल 4 के ‘संडे ब्रंच’ […]
लंदन : लिटिल मिक्स गायिका जैसी नेल्सन ने एक बड़े से गुलाब और कांटे का टैटू अपने हाथ पर बनवाया है. कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, 22 वर्षीय गायिका ने सुई का दर्द सहते हुए बहादुरी से टैटू गुदवाया और फिर अपने बैंड लिटिल मिक्स के साथियों के साथ चैनल 4 के ‘संडे ब्रंच’ में बिना बाजू का टॉप पहनकर इस टैटू का प्रदर्शन किया.
बैंड के आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर बाद में डाली गई एक तस्वीर जैसी ने अपने नए टैटू को प्रदर्शित किया है. यह टैटू उसकी कलाई से लेकर कोहनी तक के हिस्से में बना है. यह बात पता नहीं चल सकी है कि जैसी ने यह टैटू कब बनवाया लेकिन जब उन्होंने पिछले सप्ताह ‘द पॉल ओ ग्रैडी शो’ में प्रस्तुति दी थी, तब उनकी बाजू पर यह टैटू नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










