फिल्मी चकाचौंध का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे विल फेरेल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2013 10:52 AM

विज्ञापन

लंदन : विल फेरेल कभी भी फिल्मी दुनिया का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे. उन्हें पत्रकारिता का क्षेत्र पसंद था.कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, 46 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन का काफी समय मनोरंजन की दुनिया से दूरी बनाए रखने में बिता दिया क्योंकि वह अपने जीवन को अपने संगीतकार पिता […]

विज्ञापन

लंदन : विल फेरेल कभी भी फिल्मी दुनिया का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे. उन्हें पत्रकारिता का क्षेत्र पसंद था.कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, 46 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन का काफी समय मनोरंजन की दुनिया से दूरी बनाए रखने में बिता दिया क्योंकि वह अपने जीवन को अपने संगीतकार पिता की तरह नहीं जीना चाहते थे.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने 18 साल की उम्र तक अपना काफी समय मनोरंजन की दुनिया से दूरी बनाने में बिता दिया. मेरे पिता ली द राइटियस ब्रदर्स में एक कीबोर्ड वादक थे. मैं जानता हूं कि उनकी दुनिया कैसे उतार चढ़ाव भरी थी और जब मैं अपने अंतर्मन में यह सवाल करता कि क्या मुझे भी ऐसी दुनिया चाहिए तब जवाब आता-नहीं, कभी नहीं.’’

द ‘एंकरमैन 2’ के स्टार ने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह खेल कमेंटेटर बनना चाहते थे लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उनके अंदर आदतन हास्य और अभिनेता मौजूद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola