पेरिस हमले से दुखी स्टेज पर रो पडीं पॉप गायिका मडोना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2015 1:54 PM

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : पेरिस में आतंकी हमलों का शिकार हुए लोगों की याद में एक कंसर्ट के दौरान श्रद्धांजलि देते समय पॉप गायिका मडोना की आंखें भर आयीं. स्वीडन के स्टॉकहोम में कंसर्ट के समय उन्होंने श्रद्धांजलि दी. यूट्यूब पर पोस्ट एक वीडियो में मडोना ने कहा, ‘शो करते वक्त मुश्किलें आयी. कल जो हुआ […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : पेरिस में आतंकी हमलों का शिकार हुए लोगों की याद में एक कंसर्ट के दौरान श्रद्धांजलि देते समय पॉप गायिका मडोना की आंखें भर आयीं. स्वीडन के स्टॉकहोम में कंसर्ट के समय उन्होंने श्रद्धांजलि दी.

यूट्यूब पर पोस्ट एक वीडियो में मडोना ने कहा, ‘शो करते वक्त मुश्किलें आयी. कल जो हुआ उसे भूल नहीं पा रही. पेरिस में कल रात दुखद हत्याओं, कत्लेआम और मूखर्तापूर्ण तरीके से मूल्यवान जिंदगी को बर्बाद करने की घटना दिमाग में चलती रही.’
मडोना ने कहा, ‘जब लोग अपने प्रियजनों को खोकर रो रहे हैं तो मैं यहां आकर कैसे डांस कर सकती हूं ?’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन ये लोग यही चाहते हैं. ये हमारी आवाज बंद करना चाहते हैं. लेकिन हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे.’ ‘लाइक ए प्रेयर’ की प्रस्तुति से पहले मडोना ने कहा कि केवल मोहब्बत ही दुनिया को बदल सकती है और उन्होंने प्रशंसकों से हमले के पीडितों को श्रद्धांजलि देने के लिए कुछ पल मौन रखने को कहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola