टॉम क्रूज से तलाक के बाद आए मुश्किल दौर को याद किया निकोल किडमैन ने

लॉस एंजिलिस : हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन ने 2001 में टॉम क्रूज से अलग होने के बाद जिंदगी में आए मुश्किल दौर को बयां करते हुए कहा कि जिंदगी की तलख हकीकत से उबरने के लिए उन्होंने खुद को फिल्मों के किरदार में खो देने की कोशिश की. क्रूज से अलग होने के बाद निकोल […]
लॉस एंजिलिस : हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन ने 2001 में टॉम क्रूज से अलग होने के बाद जिंदगी में आए मुश्किल दौर को बयां करते हुए कहा कि जिंदगी की तलख हकीकत से उबरने के लिए उन्होंने खुद को फिल्मों के किरदार में खो देने की कोशिश की. क्रूज से अलग होने के बाद निकोल को फिल्म ‘मोउलिन रुज’ और ‘द आवर्स’ में अपने अभिनय के लिए काफी सराहना मिली.
तलाक के बाद क्या उनकी कलात्मकता में निखार आया है यह पूछने पर उन्होंने कहा, ‘मैं उस समय अपनी जिंदगी से भाग रही थी क्योंकि मैं अपनी जिंदगी की सच्चाई का सामना नहीं कर पा रही थी.’ ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ने कहा, ‘एक अभिनेत्री के तौर पर किसी और की जिंदगी में खो जाना सबसे अद्भुत बात है. उस दौरान कई साल तक मैंने खुद को काम में खोए रखा. अपनी निजी जिंदगी से दूर काम में खो जाना मैंने सबसे सही समझा जिसकी बदोलत ही मुझे ऑस्कर मिला.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




