मैंने हॉलीवुड में लिंग भेद होता देखा है : एमा वाटसन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2015 2:05 PM

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : अभिनेत्री एमा वाटसन कहना है कि उन्होंने फिल्मों में काम करने के दौरान हॉलीवुड में महिलाओं के साथ भेदभाव होते देखा है. 25 वर्षीया एमा हॉलीवुड में महिलाओं के साथ होते असमान व्यवहार के प्रति आपत्ति जताती आई हैं. अभिनेत्री ने कहा, ‘मैंने लिंगभेद का सामना किया है. मैंने 17 बार पुरुष […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : अभिनेत्री एमा वाटसन कहना है कि उन्होंने फिल्मों में काम करने के दौरान हॉलीवुड में महिलाओं के साथ भेदभाव होते देखा है. 25 वर्षीया एमा हॉलीवुड में महिलाओं के साथ होते असमान व्यवहार के प्रति आपत्ति जताती आई हैं.

अभिनेत्री ने कहा, ‘मैंने लिंगभेद का सामना किया है. मैंने 17 बार पुरुष निर्देशकों और केवल दो बार महिला निर्देशकों के निर्देशन में काम किया है. मैंने जिन निर्माताओं के साथ काम किया है, उनमें से 13 पुरुष हैं और केवल एक महिला है.’

हालांकि एमा ने स्वीकार किया कि वह उन अन्य महिलाओं की तुलना में भाग्यशाली रही हैं जिन्हें केवल उनके लिंग के कारण नकार दिया गया, भले ही वह निर्देशक हों या अभिनेत्री.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola