मारिया केरी ने रैंडी जैक्सन से किनारा किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गायिका और गीतकार मारिया केरी ने अपने मैनेजर रैंडी जैक्सन से किनारा कर लिया है. डिजिटल स्पाई की खबर के अनुसार, जैक्सन ने ‘टच माई बॉडी’ की 43 वर्षीय हिटमेकर की पिछले साल मदद करते हुए उन्हें ‘अमेरिकन आइडोल’ शो के लिए 1.8 करोड़ डालर की रकम दिलवाई थी. इस शो में रैंडी निर्णायक की […]
विज्ञापन
गायिका और गीतकार मारिया केरी ने अपने मैनेजर रैंडी जैक्सन से किनारा कर लिया है.
डिजिटल स्पाई की खबर के अनुसार, जैक्सन ने ‘टच माई बॉडी’ की 43 वर्षीय हिटमेकर की पिछले साल मदद करते हुए उन्हें ‘अमेरिकन आइडोल’ शो के लिए 1.8 करोड़ डालर की रकम दिलवाई थी. इस शो में रैंडी निर्णायक की भूमिका में हैं.
केरी ने रेडलाइट मैनेजमेंट के साथ एक नया करार किया है.रैंडी वर्ष 2011 से केरी के मैनेजर थे और दोनों ने कई स्टूडियो अलबम में साथ साथ काम भी किया है.खबर थी कि ‘अमेरिकन आइडोल’ के निर्माता इस शो का कायाकल्प करना चाहते हैं और इसके लिए वह पूरे निर्णायक मंडल को बदल देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










