घर पर ही इलाज करवा रहे हैं बी बी किंग

लास एंजिलिस : कुछ समय से बीमार चल रहे ब्लूज के महान संगीतकार बीबी किंग घर लौट आये हैं और अब घर पर ही ‘हॉसपिस केयर’ में उनका इलाज किया जा रहा है. द हॉलीडे रिपोर्टर की एक रिपोर्ट के अनुसार 89 वर्षीय गायक ने अपनी वेबसाइट पर अपने प्रशंसकों से यह खबर साझा की. […]
लास एंजिलिस : कुछ समय से बीमार चल रहे ब्लूज के महान संगीतकार बीबी किंग घर लौट आये हैं और अब घर पर ही ‘हॉसपिस केयर’ में उनका इलाज किया जा रहा है. द हॉलीडे रिपोर्टर की एक रिपोर्ट के अनुसार 89 वर्षीय गायक ने अपनी वेबसाइट पर अपने प्रशंसकों से यह खबर साझा की.
किंग की वेबसाइट पर कल पोस्ट किये गये एक संदेश में कहा गया है, ‘मैं लास वेगास में अपने घर पर हॉसपिस केयर में हूं. आपकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए सभी को शुक्रिया.’ गायक को गुरुवार को लास वेगास अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां जांच से पता चला कि उन्हें दिल का हल्का दौरा पडा था.
उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह घर लौट आए. हॉसपिस केयर सेवा एक प्रकार का दर्शन है जिसमें मरीज चंगा तो नहीं होता, लेकिन उसकी बीमारी कम तकलीफदेह हो जाती है. इसमें मरीज को भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तर पर संबल प्रदान करने की कोशिश की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




