द क्रो’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे ल्यूक इवांस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

क्लैश ऑफ द टाइटन्स’ स्टार ल्यूक इवांस आने वाली नई फिल्म ‘द क्रो’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. एस शोबिज की खबरों के मुताबिक, 34 वर्षीय अभिनेता फिल्म में एरिक ड्रावेन नामक एक रॉकस्टार की भूमिका में नजर आएंगे, जिसकी हत्या कर दी जाती है. बाद में एक अलौकिक पक्षी कौवा उसे जीवित करता […]
विज्ञापन
क्लैश ऑफ द टाइटन्स’ स्टार ल्यूक इवांस आने वाली नई फिल्म ‘द क्रो’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
एस शोबिज की खबरों के मुताबिक, 34 वर्षीय अभिनेता फिल्म में एरिक ड्रावेन नामक एक रॉकस्टार की भूमिका में नजर आएंगे, जिसकी हत्या कर दी जाती है. बाद में एक अलौकिक पक्षी कौवा उसे जीवित करता है जिसके बाद वह अपनी मंगेतर तथा खुद की हत्या का बदला लेता है.
पहले खबर थी कि ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 6’ के अभिनेता ओवेन शॉ फिल्म में नजर आएंगे. हालांकि व्यस्त कार्यक्रम होने के कारण उन्होंने इस फिल्म में काम नहीं किया.
यह फिल्म जेम्स ओ बार की 1989 में लिखी एक कॉमिक बुक पर आधारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










