हिलेरी डफ को छरहरी काया की चाह नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2015 11:53 AM

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : अभिनेत्री हिलेरी डफ को छरहरी काया की चाहत नहीं है और अपने फिगर से वह पूरी तरह से खुश हैं. ई..ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, डफ ने कहा कि कहा कि वह हमेशा 10 पाउंड तक वजन कम करना चाहती थीं. उन्होंने कहा, लेकिन मैंने सोचा कि मैं 5 फीट 2 इंच […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : अभिनेत्री हिलेरी डफ को छरहरी काया की चाहत नहीं है और अपने फिगर से वह पूरी तरह से खुश हैं. ई..ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, डफ ने कहा कि कहा कि वह हमेशा 10 पाउंड तक वजन कम करना चाहती थीं.

उन्होंने कहा, लेकिन मैंने सोचा कि मैं 5 फीट 2 इंच की हूं, उस हिसाब से मैं वास्तव में फिट हूं. मुझे कसरत करना पसंद है लेकिन मैं इतनी भी चिंतित नहीं हूं कि एकदम बिल्कुल दुबली…पतली हो जाउं. अभिनेत्री ने कहा, मैं मॉडल नहीं हूं, मैं अभिनेत्री हूं. मैं हमेशा से महसूस करती रही हूं कि मेरा वजन पांच से दस पाउंड ज्यादा है, लेकिन मैं बहुत व्यस्त रहती हूं. बहरहाल, मैं अपने वजन को लेकर अब चिंतित नहीं हूं. मेरे विचार से, मैं सामान्य हूं और अपने फिगर से पूरी तरह से खुश हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola