ePaper

अभिनेत्री ऐली गोल्डिंग क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बेघर लोगों की करेंगी मदद

Updated at : 19 Dec 2014 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
अभिनेत्री ऐली गोल्डिंग क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बेघर लोगों की करेंगी मदद

लॉस एंजिलिस : हॉलीवुड अभिनेत्री ऐली गोल्डिंग क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बेघर लोगों को भोजन उपलब्ध कराएंगी और एक आश्रयघर में रह रहे लोगों की पूरे दिन मदद करेंगी. उनका कहना है कि ऐसा करने से उनलोगों को थोडी खुशी मिलेगी. ग्लैमर मैगजीन की खबर के अनुसार 27 वर्षीया पॉप स्टार ने कई वर्षों […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : हॉलीवुड अभिनेत्री ऐली गोल्डिंग क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बेघर लोगों को भोजन उपलब्ध कराएंगी और एक आश्रयघर में रह रहे लोगों की पूरे दिन मदद करेंगी. उनका कहना है कि ऐसा करने से उनलोगों को थोडी खुशी मिलेगी.

ग्लैमर मैगजीन की खबर के अनुसार 27 वर्षीया पॉप स्टार ने कई वर्षों तक आश्रयघर में रह रहे लोगों की मदद की है. उनका कहना है कि उनकी कोशिश होती है कि इन लोगों को क्रिसमस की खुशी का थोडा बहुत एहसास हो.

शेफर्ड बुश ओ 2 अकादमी में बीती रात एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा,’ मैं एक आश्रय में रह रहे लोगों की पूरे दिन मदद करने वाली हूं.’ उन्होंने आगे कहा कि,’ बात सिर्फ उन लोगों की नहीं है जो आश्रय घरों में बेघर हैं, बल्कि उन लोगों की भी है जो अकेले हैं और जिनके साथ समय व्यतीत करने के लिए कोई भी नहीं है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola