इस फिल्म ने तोडे कमाई के सारे रिकॉर्ड, कमाये 7 अरब रुपए
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2014 10:01 AM
जानेमाने डायरेक्टर पीटर जैक्सन की हॉलीवुड फिल्म ‘द होबिट: द बैटल ऑफ द फाइव आर्मीज’ ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड दिए हैं. फिल्म ने लगभग साढे सात अरब रुपये का बिजनेस कर विदेशी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. वहीं जानकारी के अनुसार फिल्म अभी तक 117.6 मिलियन डॉलर (लगभग 7.46 अरब रुपए) […]
जानेमाने डायरेक्टर पीटर जैक्सन की हॉलीवुड फिल्म ‘द होबिट: द बैटल ऑफ द फाइव आर्मीज’ ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड दिए हैं. फिल्म ने लगभग साढे सात अरब रुपये का बिजनेस कर विदेशी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. वहीं जानकारी के अनुसार फिल्म अभी तक 117.6 मिलियन डॉलर (लगभग 7.46 अरब रुपए) की कमाई कर चुकी है.
यह फिल्म 11 दिसंबर को न्यूजीलैंड, जापान, मैक्सिको और रूस समेत 38 देशें में रिलीज हुई थी. वहीं अमेरीका में यह फिल्म आज यानि 17 दिसंबर को रिलीज होगी. इससे यह अंदाजा तो लगाया जा सकता है कि फिल्म का कलेक्शन अभी और बढेगा.
आपको बता दें कि ‘द होबिट: द बैटल ऑफ द फाइव आर्मीज’ ने सबसे ज्यादा कमाई जर्मनी में की है. जर्मनी के लोगों ने इस फिल्म में खासा दिलचस्पी दिखाई है. जर्मनी में इस फिल्म ने अभी तक 19.5 मिलियन डॉलर, ब्रिटेन में 15.2 मिलियन डॉलर, फ्रांस में 14.5 मिलियन डॉलर और वहीं रूस में 13.4 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है. यह फिल्म वॉर्नर ब्रदर्स की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि आनेवाले दिनों में यह फिल्म और भी कई रिकॉर्ड तोड सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










