किम करदाशियां का भारत दौरा रद्द, ट्विटर पर लिखा भारत नहीं आ पाने को दुख

मुंबई : अमेरिकी की जानीमानी रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां के प्रस्तावित भारत दौरे के रद्द होने की खबरें आ रही है. इसका कारण वीजा संबंधी मुद्दों को बताया जा रहा है. वहीं किम ने ट्विटर पर लिखा कि,’ वह भारत नहीं आ पा रहीं हैं. इसके लिए बेहद दुखी हैं.’ ‘कीपिंग अप विथ द […]
मुंबई : अमेरिकी की जानीमानी रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां के प्रस्तावित भारत दौरे के रद्द होने की खबरें आ रही है. इसका कारण वीजा संबंधी मुद्दों को बताया जा रहा है. वहीं किम ने ट्विटर पर लिखा कि,’ वह भारत नहीं आ पा रहीं हैं. इसके लिए बेहद दुखी हैं.’
‘कीपिंग अप विथ द करदाशियांस’ नामक टीवी शो की स्टार किम मुंबई में अपने नए परफ्यूम को लांच करने तथा रियलिटी शो ‘बिग बॉस-8’ में एक विशेष उपस्थिति के लिए भारत आने वाली थीं.
— Kim Kardashian (@KimKardashian) November 21, 2014
किम के भारत दौरे का आयोजन कर रही कंपनी के एक सूत्र ने बताया,’वीजा को लेकर कुछ मुद्दे हैं. वह इन दिनों सफर पर हैं इसलिए अमेरिका में वीजा आवेदन से जुडी कुछ औपचारिकताओं को पूरा नहीं कर सकीं’. वहीं सूत्रों के अनुसार,’यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन किम भारत में अपने प्रशंसकों के लिए जल्द आना चाहती हैं.’ रैपर कायने वेस्ट की पत्नी किम ने बीते रविवार को ट्विटर के जरिए अपने भारत दौरे के बारे में ऐलान किया था.
किम ने कहा था,’अभी आस्ट्रेलिया पहुंची हूं’ नए परफ्यूम ‘फ्लेयोर फैटल’ के लिए मेरा विश्व दौरा शुरु हुआ है. अगला पडाव भारत है और फिर दुबई. यह सब सिर्फ एक सप्ताह में हो रहा हैं.’ भारत दौरे के रद्द होने की खबर के संदर्भ में किम की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं आई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




