केटी पेरी को कभी नहीं दिया धोखा : रसेल ब्रांड

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:46 PM

विज्ञापन

अपनी पूर्व पत्नी केटी पेरी के बारे में हॉस्य अभिनेता रसेल ब्रांड ने कहा है कि वह उनके प्रति हमेशा ईमानदार बने रहे और केटी को कभी धोखा नहीं दिया. इससे पहले कहा जा रहा था कि रसेल ब्रांड की बेवफाई के कारण उनकी शादी केवल 14 महीनों तक ही चल सकी. कांटैक्ट म्यूजिक की […]

विज्ञापन

अपनी पूर्व पत्नी केटी पेरी के बारे में हॉस्य अभिनेता रसेल ब्रांड ने कहा है कि वह उनके प्रति हमेशा ईमानदार बने रहे और केटी को कभी धोखा नहीं दिया.

इससे पहले कहा जा रहा था कि रसेल ब्रांड की बेवफाई के कारण उनकी शादी केवल 14 महीनों तक ही चल सकी. कांटैक्ट म्यूजिक की खबरों के मुताबिक, केटी के साथ डेटिंग और 2010 में शादी करने के बाद घर बसाने वाले रसेल ब्रांड की छवि पहले महिलाओं के मामले में बहुत अच्छी नहीं थी. कहा जाता था कि उनकी कई मित्र थीं.

लेकिन ब्रांड ने कहा कि जब वह केटी के साथ वैवाहिक रिश्ते की डोर में बंधे थे उस समय वह पूरी तरह से अपनी पत्नी के प्रति वफादार रहे. इस दंपत्ति की शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी और दोनों ने पिछले साल तलाक ले लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola