डेमी लोवैटो ने खायी थी आत्महत्या ना करने की कसम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:46 PM
लंदन : गायिका-अभिनेत्री डेमी लोवैटो ने अपने बचपन में कभी आत्महत्या ना करने की कसम खायी थी. ऐसा उन्होंने तब किया था जब वह सात साल की थीं. दरअसल लोवैटो की मानसिक स्थिति से उनके शिक्षक चिंतित हो गए थे और इसे देखते हुए उन्होंने लौवेटो से एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करवाए. गौरतलब है कि […]
लंदन : गायिका-अभिनेत्री डेमी लोवैटो ने अपने बचपन में कभी आत्महत्या ना करने की कसम खायी थी. ऐसा उन्होंने तब किया था जब वह सात साल की थीं. दरअसल लोवैटो की मानसिक स्थिति से उनके शिक्षक चिंतित हो गए थे और इसे देखते हुए उन्होंने लौवेटो से एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करवाए.
गौरतलब है कि ‘स्काईस्कै्रपर’ गाने की गायिका लोवैटो लंबे समय से व्यक्तिगत परेशानियों से जूझती रही हैं और महीनों तक पुनर्वास केंद्र में रही हैं. लोवैटो के अनुसार वह बचपन में अजीब तरह की थी और अपने नकारात्मक विचारों से लोगों को चिंता में डाल देती थीं.
डेली स्टार की खबर के अनुसार 20 वर्षीय लोवैटो ने कहा, ‘‘प्रिंसिपल ने मेरे मां-बाप को बुलाया और मुझसे एक सुसाइट कांट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करवाए और कहा कि तुम खुद को नहीं मारोगी.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










