यौन उत्पीड़न पर शुरू ‘अहम'' चर्चा का श्रेय ‘मीटू्'' को: जूलियाना मूर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2019 10:07 AM
लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री जूलियाना मूर यौन उत्पीड़न और अभद्र तरीके से छूने को लेकर चर्चा शुरू होने का श्रेय #MeToo अभियान को देती हैं. अभिनेत्री ने कहा कि वर्षों से महिलाओं से किसी भी तरह के अभद्र बर्ताव को बर्दाश्त करने की उम्मीद की जाती रही है. उन्होंने कहा, ‘ हमने यह तय कर […]
लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री जूलियाना मूर यौन उत्पीड़न और अभद्र तरीके से छूने को लेकर चर्चा शुरू होने का श्रेय #MeToo अभियान को देती हैं. अभिनेत्री ने कहा कि वर्षों से महिलाओं से किसी भी तरह के अभद्र बर्ताव को बर्दाश्त करने की उम्मीद की जाती रही है.
उन्होंने कहा, ‘ हमने यह तय कर लिया है कि पुरुषों को कुछ चीजें करने की अनुमति हैं. यहां तक कि अगर कोई अनजान व्यक्ति मुलाकात के दौरान हाथ मिलाने के बदले चुंबन ले तो हमसे बर्दाश्त करने की उम्मीद ही की जाती थी. हमसे कहा जाता था कि यह चीजें तो बस दोस्ताना रवैया वाली हैं.”
48 वर्षीय मूर ने ‘टैटलर’ पत्रिका से कहा कि उन्हें यह कभी अच्छा नहीं लगता था. ‘‘मुझे याद है कि बचपन में मुझे ऐसी असहज स्थिति से गुजरना पड़ा था और मैं कुछ नहीं कह पाई थी. मैंने अपनी बहन को बताया था. वह भी ऐसी स्थिति का सामना कर चुकी थी. इसलिए मुझे लगता है कि आज जो खुल कर चर्चा हो रही है वह बहुत सही है.”
निर्माता निर्देशक बैर्ट फ्रैन्डलिक से विवाह करने वाले मूर का कहना है कि #MeToo जैसी बातचीत महत्वपूर्ण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










