ePaper

मशहूर अदाकारा एवं गायिका डोरिस डे का निधन

Updated at : 14 May 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
मशहूर अदाकारा एवं गायिका डोरिस डे का निधन

लॉस एंजिलिस : मशहूर अदाकारा एवं गायिका डोरिस डे का सोमवार को निधन हो गया. वह 97 वर्ष की थीं. ‘डोरिस डे एनिमल फाउंडेशन’ की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार उन्होंने कैलिफॉर्निया में अपने कार्मेल वेली स्थित घर में सोमवार को आखिरी सांस ली. 1950 के दशक में हॉलीवुड पर राज करने वाली […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : मशहूर अदाकारा एवं गायिका डोरिस डे का सोमवार को निधन हो गया. वह 97 वर्ष की थीं. ‘डोरिस डे एनिमल फाउंडेशन’ की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार उन्होंने कैलिफॉर्निया में अपने कार्मेल वेली स्थित घर में सोमवार को आखिरी सांस ली.

1950 के दशक में हॉलीवुड पर राज करने वाली डे ने ‘पिलो टॉक’, ‘दैट टच ऑफ मिंक’ और ‘द मैन हू न्यू टू मच’ जैसी कई हिट फिल्में दी. अदाकारा ने तीन अप्रैल को ही अपना 97वां जन्मदिन मनाया था.

अदाकारा ने 1948 में फिल्म ‘रोमांस ऑन द हाइ सीज़’ के जरिए अपने अभिनय की पारी की शुरुआत की थी और उनकी आखिरी फिल्म 1968 में आई ‘विथ सिक्स यू गेट एग्ग्रोल’ थी. हालांकि इसके बाद उन्होंने टेलीविजन पर काफी काम किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola