Grammys 2019 में बेटी के साथ नजर आये AR Rahman

Updated at : 11 Feb 2019 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
Grammys 2019 में बेटी के साथ नजर आये AR Rahman

लॉस एंजिलिस : संगीतकार ए आर रहमान ने अपनी बेटी रहीमा के साथ 2019 के ग्रैमी अवॉर्ड समारोह में हिस्सा लिया. 2009 में ‘स्लमडॉग मिलिनेयर’ के लिए दो ग्रैमी पुरस्कार जीत चुके रहमान ने इस अवॉर्ड समारोह की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं. संगीतकार रहमान ने समारोह में स्लेटी रंग का सूट पहना था […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : संगीतकार ए आर रहमान ने अपनी बेटी रहीमा के साथ 2019 के ग्रैमी अवॉर्ड समारोह में हिस्सा लिया. 2009 में ‘स्लमडॉग मिलिनेयर’ के लिए दो ग्रैमी पुरस्कार जीत चुके रहमान ने इस अवॉर्ड समारोह की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं.

संगीतकार रहमान ने समारोह में स्लेटी रंग का सूट पहना था और उनकी बेटी रहीमा ने काले रंग की ड्रेस पहन रखी थी. ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानितकिये जा चुके रहमान ने लंदन के प्रशांत मिस्त्री, न्यूयॉर्क की फाल्गुनी शाह और अमेरिका की सतनाम कौर के साथ इस समारोह में हिस्सा लिया.

इस समारोह में प्रशांत अपने अलबम ‘सिम्बॉल’ के लिए, फाल्गुनी अपने अलबम ‘फालूज बाजार’ के लिए और सतनाम कौर अपने अलबम ‘बीलव्ड’ के लिए अलग अलग श्रेणियों में नामित थीं.

हालांकि इनमें से कोई भी इस प्रतिष्ठित संगीत समारोह में अवार्ड जीत नहीं पाया. रहमान ने डॉली पैट्रोन और लेडी गागा की प्रस्तुतियों की तस्वीरें भी शेयर कीं. यह समारोह यहां स्टेपल्स सेंटर में आयोजित किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola