Royal Wedding : प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल की शादी में प्रिंस चार्ल्स निभाएंगे यह खास जिम्मेदारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2018 7:27 PM
लंदन : ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्कल शनिवार को शादी के बंधन में बंध जायेंगे. हालांकि, इस खास मौके पर मर्कल के बीमार पिता शामिल नहीं होंगे और उनकी जिम्मेदारी प्रिंस चार्ल्स निभाएंगे. मर्कल नेगुरुवारको घोषणा की थी कि विंडसर कैसल में होने वाली शादी में उनके बीमार पिता शामिल नहीं […]
लंदन : ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्कल शनिवार को शादी के बंधन में बंध जायेंगे. हालांकि, इस खास मौके पर मर्कल के बीमार पिता शामिल नहीं होंगे और उनकी जिम्मेदारी प्रिंस चार्ल्स निभाएंगे.
मर्कल नेगुरुवारको घोषणा की थी कि विंडसर कैसल में होने वाली शादी में उनके बीमार पिता शामिल नहीं होंगे. मर्कल ने प्रिंस चार्ल्स से अनुरोध किया कि वह शादी के दौरान की जिम्मेदारी निभाएं.
36 वर्षीय पूर्व अमेरिकी अभिनेत्री ने कहा कि उनके पिता थामस मर्कल सीनियर को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है. उनके पिता हृदय रोग से ग्रस्त हैं.
इस बीच शाही शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं. ब्रिटिश सशस्त्र बलों के सैकड़ों अधिकारी ने भी शादी के मौके पर अपनी भूमिका की रिहर्सल की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










