मुंबई के डिब्बा वालों ने हैरी के लिए पगड़ी, मेगन के लिए खरीदी साड़ी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2018 2:47 PM

विज्ञापन

मुंबई : ब्रिटेन में प्रिंस हैरी और अदाकारा मेगन मर्केल की शाही शादी में एक उपहार मुंबई के मशहूर डिब्बेवालों की ओर से भी होगा जिन्होंने दूल्हे के लिए पगड़ी और दुल्हन के लिए साड़ी खरीदी है. अपनी दैनिक गतिविधियों पर विराम लगाते हुए डिब्बेवालों ने मध्य मुंबई के लाल बाग इलाके से पारंपरिक मराठी […]

विज्ञापन

मुंबई : ब्रिटेन में प्रिंस हैरी और अदाकारा मेगन मर्केल की शाही शादी में एक उपहार मुंबई के मशहूर डिब्बेवालों की ओर से भी होगा जिन्होंने दूल्हे के लिए पगड़ी और दुल्हन के लिए साड़ी खरीदी है. अपनी दैनिक गतिविधियों पर विराम लगाते हुए डिब्बेवालों ने मध्य मुंबई के लाल बाग इलाके से पारंपरिक मराठी साड़ी और कोल्हापुर का मशहूर पेठा खरीदा, जो विभिन्न रंगों में आता है.

उन्होंने प्रिंस हैरी के लिए केसरी रंग की पगड़ी भी खरीदी. हैरी (33) और मेगन (36) विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में 19 मई को दांपत्य सूत्र में बंधेंगे. हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स की शादी में मुंबई के डिब्बेवालों को आमंत्रित किया गया था.

प्रिंस चार्ल्स की वर्ष 2003 में मुंबई यात्रा के दौरान डिब्बेवालों और शाही परिवार के बीच संबंध तब स्थापित हुआ था, जब चार्ल्स ने काम करने के तरीके से प्रसन्न होकर डिब्बावालों की तारीफ की थी. इसके बाद वर्ष 2005 में प्रिंस चार्ल्स और कैमिला की शाही शादी में उन्हें आमंत्रित किया गया था.

मुंबई डिब्बावाला संघ के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने कहा , ‘ हमने शाही जोड़े के लिए पारंपरिक तोहफे खरीदे हैं.’

उन्होंने कहा , ‘हम हैरी को कुर्ता-पायजामा तथा पगड़ी और मेगन को पारंपरिक नौ गज की पैठनी साड़ी, मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां उपहार में दे रहे हैं. ‘ शादी का जश्न मनाने के लिए डिब्बेवाला मुंबई के कुछ सरकारी अस्पतालों में मरीजों के रिश्तेदारों को मिठाइयां भी बांटेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola