होली में रंगों से खेलने का नहीं है मन, तो टेस्टी मिठाइयों के साथ OTT पर एंजॉय करें ये धमाकेदार फिल्में

Edited by Ashish Lata
Updated:
विज्ञापन

Movies To Watch This Holi Weekend: अगर आप भी होली फेस्टिवल में बाहर जाना पसंद नहीं करते हैं और घर पर ही बैठकर मम्मी के हाथों के बने पकवान एंजॉय करते हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ नई रिलीज फिल्में और वेब सीरीज लेकर आए हैं, जो आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

Movies And Web Series To Watch This Holi Weekend: जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे लोग अलग-अलग तरह के प्लान बना रहे हैं. ऐसे में अगर आप इस साल होली खेलने के मूड में नहीं है, तो घर बैठे ओटीटी पर इन नई फिल्मों को एंजॉय कर सकते हैं. लिस्ट में फाइटर से लेकर ओपेनहाइमर शामिल है.

The casagrandes movie 

द कासाग्रैंड्स मूवी
‘द कासाग्रैंड्स’ एक अमेरिकी एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रोनी ऐनी सैंटियागो के रूप में इजाबेला अल्वारेज, बॉबी सैंटियागो के रूप में कार्लोस पेनावेगा, मारिया कासाग्रांडे-सैंटियागो के रूप में सुमाली मोंटानो, रोजा कासाग्रांडे के रूप में सोनिया मंज़ानो, हेक्टर कासाग्रांडे के रूप में रूबेन गारफियास नजर आ रहे हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

Lootere-ott-release
Lootere 

लुटेरे
शैलेश आर सिंह की ओर से निर्मित और निर्देशक जय मेहता द्वारा निर्देशित, सीरीज डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. आप इसे होली के फेस्टिवल में एंजॉय कर सकते हैं.

Fighter

फाइटर
अगर आप सिद्धार्थ आनंद की एरियल एक्शन एंटरटेनर को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए हैं, तो अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे सेलेब्स मूवी में हैं.

Ozler

अब्राहम ओजलर
डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई ये फिल्म अब्राहम ओजलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अनुभवी पुलिस अधिकारी है और अपने परिवार के अचानक लापता होने से काफी परेशान है.

Oppenheimer

ओपेनहाइमर
ऑस्कर विनिंग फिल्म ओपेनहाइमर, क्रिस्टोफर नोलन द्वारा लिखित, निर्देशित और सह-निर्मित एक जीवनी थ्रिलर फिल्म है. यह फिल्म द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पहले परमाणु हथियार विकसित करने में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध अमेरिकी सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है. आप से फ्री में जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

Ae Watan Mere Watan OTT

ऐ वतन मेरे वतन (प्राइम वीडियो)
प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में सारा अली खान नजर आ रही है. फिल्म 1942 में भारत की आजादी की लड़ाई को चित्रित करती है और उषा मेहता के जीवन पर केंद्रित है.

Lal salaam

लाल सलाम
रजनीकांत की लाल सलाम एक तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा लिखित और निर्देशित है. फिल्म में, रजनीकांत एक कैमियो भूमिका निभाते हैं, जिसमें विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिका में हैं. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read- Farrey OTT Release Date: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी फर्रे, अभी नोट कर लें डेट और टाइम

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola