Govinda Affair: क्या गोविंदा का सच में अफेयर है? भांजे विनय आनंद ने एक्टर के लिए कह दी बड़ी बात


Govinda Affair: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों के बीच अब गोविंदा के भांजे विनय आनंद की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने साफ कहा है कि इन सबपर मामा को ध्यान देना चाहिए. पढे़ं उन्होंने क्या कहा?
Govinda Affair: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है. हाल ही में सुनीता आहूजा के एक इंटरव्यू के बाद गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. इस पर गोविंदा ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनका परिवार साजिश का शिकार हो रहा है. अब इस पूरे मामले पर गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने खुलकर अपनी बात रखी है.
मीडिया एजेंसी से बातचीत के दौरान विनय आनंद ने कहा कि गोविंदा पहले सांसद रह चुके हैं और शिवसेना से जुड़े रहे हैं, इसलिए उनके आसपास राजनीति और अफवाहें होना कोई नई बात नहीं है. मामा-मामी के रिश्ते पर बोलते हुए विनय ने कहा कि वह दिल से दुआ करते हैं कि उनका रिश्ता हमेशा मजबूत रहे और निजी बना रहे.
मामा को इसपर ध्यान देना चाहिए
सुनीता आहूजा के बयानों पर बात करते हुए विनय ने कहा कि हर पिता चाहता है कि उसका बेटा आगे बढ़े. अगर मामी को लगता है कि मामा बेटे के करियर पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, तो मामा को इस पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि वह किसी एक का पक्ष नहीं लेंगे, क्योंकि मामा और मामी दोनों उनके लिए बराबर हैं. गोविंदा के अफेयर की खबरों पर विनय ने बताया कि उन्होंने खुद इस बारे में मामा से बात की थी और गोविंदा ने साफ कहा था कि ऐसी बातों में कोई सच्चाई नहीं है.
पहले भी आ चुकी हैं तलाक की खबरें
बता दें, इससे पहले भी गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें उड़ चुकी हैं. तब सुनीता ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि कोई ताकत उन्हें और गोविंदा को अलग नहीं कर सकती. वहीं गोविंदा भी इन सभी खबरों को परिवार के खिलाफ साजिश बता चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए