ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: विराट को होली खेलने के लिए सई करेगी ऐसे मजबूर, एक खास शख्स आएगा मदद के लिए

Updated at : 25 Mar 2022 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: विराट को होली खेलने के लिए सई करेगी ऐसे मजबूर, एक खास शख्स आएगा मदद के लिए

‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि होली पार्टी की में घर के सारे लोग लगे हुए है. लेकिन सबके मन में वो खुशी नहीं है. निनाद कहता है कि वो विराट के बिना बाहर नहीं जाना चाहता.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein 25 Episode: टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein 25 march) सई अपने प्यार का इजहार विराट से करती है. विराट सोचता है रिलेशनशिप को दूसरा चांस नहीं दिया जा सकता है. इधर चव्हान हाउस में होली पार्टी की तैयारी में सब लगे होते है.

होली पार्टी की तैयारी

‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि होली पार्टी की में घर के सारे लोग लगे हुए है. लेकिन सबके मन में वो खुशी नहीं है. निनाद कहता है कि वो विराट के बिना बाहर नहीं जाना चाहता. मानसी इसपर कहती है कि पिछले साल सम्राट नहीं था और इस बार विराट उदास है. सनी सबको समझाता है कि उन्हें जश्न मनाना चाहिए क्योंकि विराट और सई दोनों घर लौट आए है.

विराट ने होली खेलने से किया मना

विराट ने होली खेलने से मना कर दिया है और सई की जिद है कि वो उसके साथ होली खेल कर रहेगी. हालांकि अश्विनी अश्विनी विराट के बिहेवियर से बहुत आहत है और कहती है कोई भी आज विराट को उनके साथ होली खेलने के लिए मजबूर नहीं करेगा. सई सोचती है कि विराट का दिल जीत लेगी और उनके जीवन में खुशियां लाएगी.

Also Read: Anupama 25 March: अनुपमा ने सबके सामने अनुज को किया शादी के लिए प्रपोज, वनराज-बा का आया ये रिएक्शन

चव्हाण हाउस में डीआईजी

होली में डीआईजी अपनी टीम, परिवार और संगीतकारों के चव्हाण हाउस आते है. भवानी, पाखी को उनकी बेटी सिया को मिठाने खिलाने के लिए कहती है. लेकिन सिया मना कर देती है और सई के गले जाकर लग जाती है. सिया की मां बताती है कि उनकी बेटी सई को काफी पसन्द करती है.

सई ने कही ये बात

डीआईजी विराट के बारे में पूछते है और इस पर सई कहती है कि वो कमरे में है औऱ नीचे नहीं आना चाहते. सई उनसे कहती है कि हो सकता है कि उनके सहयोगी अगर बोले तो वो आ सकते है. पाखी कहती है कि विराट ने मना किया है कि उसे नीचे आने के लिए मजबूर ना करे. इसपर सई कहती है कि उन्होंने परिवार को मना किया है, लेकिन क्या पता वो अपने सहयोगियों के अनुरोध पर नीचे आ जाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola