Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो की गिरती टीआरपी पर यश प्रधान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शक नये किरदारों और कहानी से…

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Feb 2025 8:13 AM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में यश प्रधान की भूमिका में एमन कालिया नजर आ रहे हैं. वह यश प्रधान के भाई के किरदार में दिखे हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में शो की गिरती टीआरपी पर बात की. साथ ही बताया कि उन्हें ये शो कैसे मिला.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप आ चुका है और नये कास्ट की एंट्री हो चुकी है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि तेजू को ऋतुराज से प्यार हो गया है. तो दूसरी तरफ नील, तेजू से प्यार करने लगा है. नील के परिवार वाले उसके लिए लड़की पसंद कर चुके हैं. वह चाहते हैं कि नील लड़की से मिले. हालांकि शो में एक बड़ा ट्विस्ट आएगा जब तेजू के पिता उसकी शादी नील से फिक्स कर देंगे. वह कहेंगे ये उनकी आखिरी इच्छा है. इस बीच सीरियल में एक नयी एंट्री हो चुकी है. एमन कालिया शो में नील प्रधान के भाई का किरदार निभा रहे हैं.

अमन कालिया को कैसे मिला यश प्रधान का किरदार?

इंडिया फोरम से बात करते हुए एमन कालिया ने बताया कि उन्हें गुम है किसी के प्यार में काम करने का मौका कैसे मिला. इसपर एक्टर ने बताया कि, मैंने एक्टर्स ग्रुप में ऑडिशन का पोस्ट देखा था. इसमें यश प्रधान के किरदार के लिए कॉस्टिंग कॉल था. मैंने इसकी तैयारी की और एक सेल्फ टेप भेजा. उन्हें मेरा ऑडिशन पसंद आया और उन्होंने मुझे ऑफिस बुलाया. मैं वहां पहुंचा और उन्होंने मुझे बताया कि मैं फाइनल हो गया हूं. उसके बाद मेरा स्क्रीन टेस्ट लिया गया और मुझे किरदार मिल गया.

गुम है किसी के प्यार में आई गिरावट को लेकर क्या कहा एक्टर ने

जब एमन कालिया से शो की टीआरपी रेटिंग में आई गिरावट को लेकर पूछा गया कि क्या उनपर दबाव है. इसपर एक्टर ने कहा, ये मुझे ज्यादा प्रभावित नहीं करता. सच कहूं तो मैं इसे एक मोटिवेशन की तरह देखता हूं ना कि प्रेशर की तरह. शो जब से शुरू हुआ है तब से दर्शक नये किरदारों और कहानी से जुड़ रहे है. यह कहा जा रहा है, हमारे पास एक लक्ष्य है – हम शो को उसके पिछले स्तर पर वापस लाना चाहते हैं. पहले के कास्ट ने हाई स्टैंडर्ड सेट किया है और हमें कम से कम एक स्टेप आगे जाना है. हम इसे दबाव के रूप में नहीं बल्कि एक चुनौती और प्रेरणा के रूप में नहीं ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai KIsikey Pyaar Meiin: ऋतुराज या नील, किसकी किस्मत में होगी तेजू? परिवार वालों ने लिया बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या ऋतुराज की बेरुखी होगी नील और तेजू की शादी की वजह? दोनों की किस्मत में क्या है लिखा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola