ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: मुकुल मामा के झूठ का पर्दाफाश करने में ये शख्स करेगा सवी की मदद, परिवार के खिलाफ जाएगा ईशान

Updated at : 30 Mar 2024 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट एंड टर्न आएंगे. जहां सवी अन्वी को भरोसा दिलाती है कि उसे घरवालों को मुकुल मामा की सच्चाई बता देनी चाहिए. अब अप्सरा मामी उसका सपोर्ट करेंगी. होली समारोह का एक वीडियो रिकॉर्ड भी देगी.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इस शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. यह धारावाहिक 2020 में शुरू हुआ और टीआरपी चार्ट पर टॉप 2 शो में से एक है. ईशान और सवी टेली टाउन की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक रहे हैं. हाल के एपिसोड में हमने देखा कि कैसे मुकुल मामा अन्वी को परेशान कर रहे हैं.


सवी मुकुल मामा का करेगी पर्दाफाश
अन्वी की मां भी जानती है कि मामा अपनी बेटी के पीछे पड़ा है, लेकिन वह चुप रहती है, क्योंकि भोसले परिवार मुकुल का बहुत सम्मान करता है. ईशान भी उन्हें रिस्पेक्ट करता है और उनके खिलाफ कुछ भी गलत नहीं सुन सकता. हालांकि, सवी को मुकुल मामा के इरादों के बारे में पता चल जाता है. वह अन्वी से सच्चाई बताने के लिए कहती है, लेकिन अन्वी डरी हुई है.


मुकुल मामा रच रहे हैं बड़ी साजिश
हालांकि सवी चुप नहीं रही और उसने सबके सामने ये बात कह दी. भोसले परिवार मामा के खिलाफ ऐसी बातें कहने के लिए सवी को बुरा-भला कहता है. ईशान को भी सवी पर यकीन नहीं है. सवी, अन्वी से सच्चाई बताने के लिए कहती रहती है, लेकिन मुकुल मामा सवी के खिलाफ साजिश रचने की कोशिश करते हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि अगर ऐसी बातें सामने आ गई तो वो बुरे फंस जाएंगे.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: मामा जी की वजह से अन्वी करेगी अपनी जान लेने की कोशिश, सवी करेगी मुकुल को एक्सपोज

मुकुल मामा की सच्चाई आएगी सामने
होली के दौरान, अन्वी मुकुल मामा की सच्चाई बताने का फैसला करती है. मुकुल मामा पूरे भोसले परिवार को भांग देता है ताकि वह अन्वी के करीब आ सके. अन्वी सबके सामने मुकुल मामा के बारे में बोलती है, लेकिन किसी को कुछ समझ या सुनाई नहीं देता क्योंकि सभी नशे में हैं. सच्चाई जानकर अन्वी टूट जाती है. वह बाद में सवी को बताती है कि उसने बात की थी लेकिन मुकुल मामा ने चालाकी से सभी को भांग पिला दिया.


सवी ईशान को बताती है सच्चाई
गुम है किसी के प्यार में आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि सवी ईशान से उसका सपोर्ट करने के लिए कहेगी क्योंकि वह साबित कर सकती है कि मामा जी ने अन्वी के साथ छेड़छाड़ की है. ईशान उससे कहेगा कि अगर वह फेल हो गई तो वह परिवार की नजरों में गिर जाएगा. सवी सबूत ढूंढेगी और अप्सरा मामी उसका सपोर्ट करेंगी. मामी अपने पति के इरादों को जानती है और वह सवी को सूचित करेगी कि उसके पास होली समारोह का एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया है और उसमें मुकुल मामा के खिलाफ कुछ सबूत हो सकते हैं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी को घर से निकाल देगी सुरेखा, ईशान भी अपनी पत्नी का नहीं देगा साथ

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola