ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: मामा जी की वजह से अन्वी करेगी अपनी जान लेने की कोशिश, सवी करेगी मुकुल को एक्सपोज

Updated at : 28 Mar 2024 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि अन्वी अपनी जान लेने की कोशिश करेगी, लेकिन सवी उसे रोक लेगी.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो गुम है किसी के प्यार में फुल ऑन ड्रामा देखने मिल रहा. भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अन्वी घरवालों के सामने मुकुल मामा की सच्चाई बता देती है. हालांकि सब भांग के नशे में होते है और कोई उसकी बात नहीं सुनता. मामा उसका मजाक उड़ाते है. मामा उसे बताते है कि उन्होंने सबको भांग पीला दी है और इस कारण उसकी बातों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट ट्रैक
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि मामा जी की बातें सुनकर अन्वी काफी उदास हो जाती है. अन्वी खुद को एक कमरे में बंद कर देती है. वहीं, सवी, रीवा और ईशान तीनों बात करते होते है. ईशान, रीवा को सिन्दूर लगाने लग जाता है, लेकिन वो उसके हाथ से गिर जाता है. रीवा, सवी और ईशान को इंतजार करने के लिए कहती है और दूसरा सिन्दूर का डिब्बा लाने के लिए जाती है. जैसे ही रीवा वापस आती है वो देखती है कि ईशान और सवी एक-दूसरे को गले लगाए हुए है. रीवा ये देखकर काफी दुखी हो जाती है और उसे जलन महसूस होती है.


ईशान बताएगी सवी को सच्चाई
गुम है किसी के प्यार के अपकमिंग ट्रैक में दिखाया जाएगा कि ईशान, सवी को बताती है कि रीवा कितनी अच्छी है और उससे हर कोई खुश रहता है. रीवा को हर कोई प्यार करता है. दूसरी तरफ सवी कहती है कि उससे हर कोई नफरत करता है क्योंकि वो हर किसी को खतरे में डाल देती है. सवी, ईशान से कहती है कि उसे रीवा से शादी कर लेनी चाहिए क्योंकि दोनों एक-दूसरे के लिए बने है. ईशान उसकी बातें सुनकर इमोशनल हो जाता है और कहता है कि उसने बहुत बड़ी गलती की है. रीवा और सवी कंफ्यूज हो जाती है कि आखिर ईशान कौन सी गलती के बारे में बात कर रहा है. ईशान सारी सच्चाई बताने वाला ही था कि वो नीचे गिर जाता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: अन्वी को सच बताने से रोकेगा मुकुल, बनाएगा ये खतरनाक प्लान, जानें आगे क्या होगा


अन्वी अपनी जान लेने की करेगी कोशिश
अन्वी अपनी जान लेने की कोशिश करेगी, लेकिन सवी उसे रोक लेगी. सवी उससे पूछेगी कि आखिर वो ऐसा क्यों कर रही है. इसपर अन्वी उसे बताएगी कि काफी हिम्मत जुटाने के बाद उसने मामा दी को पूरे परिवार के सामने एक्सपोज किया था, लेकिन उसकी बात किसी ने नहीं सुनी. वहीं, सवी, मुकुल मामा से कहेगी कि वो जानती है कि उसने ही सभी के ड्रिंक्स में भांग मिलाया था और सारे घरवालों को पिलाया था. सवी उसे वॉर्न करती है कि जल्द ही वो उसका पर्दाफाश करेगी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola