Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: अन्वी को सच बताने से रोकेगा मुकुल, बनाएगा ये खतरनाक प्लान, जानें आगे क्या होगा

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Mar 2024 9:45 AM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein bhavika sharma

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: गुम है किसी के प्यार में एपिसोड दुर्वा ठंडाई बनाने वाले व्यक्ति को फोन देती है ताकि वो गेम रिकॉर्ड कर सके. सुरेखा सबसे पहले गेम खेलती है और अपने पति को रंग लगाती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: गुम है किसी के प्यार में का ट्रैक एक नये मोड पर आ गया है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अन्वी, मुकुल मामा से काफी परेशान है. वो हमेशा अपने घर में भी डरी-डरी सी रहती है. वहीं, रीवा के घर पर सवी का अपमान होता है और इसके लिए रीवा और ईशान उससे माफी मांगते है. रीवा अपनी मां स्वाति से भी इस बात को लेकर नाराजगी जाहिर करती है. वहीं, भोसले परिवार होली पार्टी का आयोजन करता है, जहां आयुष, दुर्वा को रंग लगाने जाता है. वो मना करती है, लेकिन वो नहीं सुनता. इसपर अन्वी, आयुष पर चिल्ला देती है.


गुम है किसी के प्यार में का अपकमिंग ट्रैक
गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी, अन्वी को हिम्मत देती है ताकि वो मुकुल मामा का सच सबके सामने ला सके. अन्वी पूरे परिवार के सामने जाती है और कहती है उसे जरूरी बात करनी है. तभी रीवा आ जाती है और उन्हें होली की शुभकामनाएं देती है. ऐसे में अन्वी अपनी बात नहीं कह पाती. मुकुल अपनी पत्नी अप्सरा से कहता है कि इस होली कुछ दिलचस्प होना चाहिए और वो अपना प्लान उसे बताता है.


होली पर सवी को आई अपने परिवार की याद
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी होली का जश्न देखकर अपने परिवार को याद करती है. तभी रीवा आती है और उससे स्वाति के बिहेवियर के लिए माफी मांगती है. सवी, रीवा से कहती है उसे अपने फैमिली की याद आ रही है. वो अपने दिल की बात उससे कहती कि पता नहीं आखिर क्यों समरुद ने उसके परिवार को मारा. ये बातें ईशान सुन लेता है. वहीं, सुरेखा से अन्वी कहना चाहती है, लेकिन मुकुल बीच में आ जाता है. एक बार फिर अन्वी की बातें उसके दिल में रह जाती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: होली पार्टी में मुकुल मामा का होगा पर्दाफाश, सवी देगी अन्वी को हिम्मत


अप्सरा ने होली पर बनाया गेम प्लान
अप्सरा माइक लेकर आती है और सारे मेहमानों को गेम के बारे में बताती है. वो कहती है इस गेम में सबकी आंखों पर ब्लाइंडफोल्ड होगा और ऐसे में वो अपने प्रियजनों को रंग लगाएंगे. पहले यशवंत इस खेल को खेलने से मना करता है, लेकिन सबके कहने पर वो मान जाता है. मुकुल इस खेल को रिकॉर्ड करने के लिए कहता है. ईशान, अन्वी और दुर्वा को जाकर कैमरा लाने के लिए कहता है. वहीं, अन्वी खुद को मिरर में देखती है और उसका अंतर्मन अन्वी उससे सबको सच्चाई बताने के लिए कहती है. अन्वी अपने आप को हिम्मत देती है और सोचती है वो किसी भी हाल में सबको सच बता कर ही रहेंगी.


मुकुल ने चली चाल
दूसरी तरफ मुकुल मामा अन्वी को एक कमरे में बंद कर देता है. ताकि उसका राज वो किसी को ना बता पाए. अन्वी उसे दरवाजा खोलने के लिए कहती है, और वो वहां से चला जाता है. अप्सरा, अन्वी के बारे में मुकुल से पूछती है, वो कहता है शायद वो किसी और काम में व्यस्त होगी. दुर्वा ठंडाई बनाने वाले व्यक्ति को फोन देती है ताकि वो गेम रिकॉर्ड कर सके. सुरेखा सबसे पहले गेम खेलती है और अपने पति को रंग लगाती है. स्वाति, सुरेखा से पूछती है उसने आंखों पर पट्टी बांध कर भी यशवंत को कैसे पहचान लिया. इसपर सुरेखा कहती है उसने जो इत्र लगाया है, उससे वो उन्हें पहचान पाई.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola