Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: होली पार्टी में मुकुल मामा का होगा पर्दाफाश, सवी देगी अन्वी को हिम्मत

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Mar 2024 7:00 PM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अगली सुबह भोसले परिवार होली पार्टी रखते है. शिखा गुझिया बनाती है और उसे चिन्मय की याद आती है और वो भावुक हो जाती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में जब से शुरू हुआ है, तब से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. स्वाति के घर सवी की खूब बेइज्जती होती है और कोई कुछ नहीं कहता. रीवा अपनी मां को रोकती है बुरा बोलने से, लेकिन वो फिर भी उसकी बात नहीं सुनती. ईशान, सवी को साइड लेता है और स्वाति को बताता है, वो ही उसे लेकर आया था. वहीं, भोसले परिवार में अन्वी को अकेला पाकर मुकुल मामा आते है. वो उसे गलत तरीके से छूते है और तभी सवी आ जाती है. अन्वी उससे मदद मांगती है.

गुम है किसी के प्यार में का अपकमिंग एपिसोड
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि स्वाति और ईशान की बातें सवी को याद आती है और उसका सिरदर्द होने लगता है. शिखा उसके पास आती है और बाम लगाने की बात कहती है. सवी मान जाती है और तभी उसे एक कॉल आता है. सवी फोन पर बात करने के बाद वापस आती है और शिखा को बाम लगाने के लिए कहती है. शिखा वहां से चली जाती है और ये सवी नहीं देख पाती. ईशान उसके सिर पर बाम लगाता है और मसाज करता है.

ईशान और सवी में हुई नोक-झोंक
सवी इस बात से अनजान होती है कि उसे बाम ईशान ने लगाया है. सवी कहती है कि उसका मन उसके हाथ को चूमने का कर रहा है. ये सुनकर ईशान मुस्कुराने लगता है. सवी कहती है कि वो चिड़किया सर की तरह सिर दबा रही है. तभी ईशान कहता है कि वो चिड़किया सर ही है. सवी उसे देख चौंक जाती है और कहती है वो क्या कर रहा है. दोनों के बीच नोक-झोंक शुरू हो जाती है. गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि ईशान उससे माफी मांगता है और कहता है स्वाति के घर उसके साथ जो हुआ, उसकी वजह से वो सॉरी कह रहा है. ईशान कहता है वो अशुभ नहीं है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: मामा जी की सच्चाई जान सवी के उड़े होश, अन्वी ने मांगी उससे मदद

सवी ने अन्वी को लड़ने के लिए दी हिम्मत
अन्वी अकेली बैठी होती है और सवी वहां जाती है. वो सवी से बात करती है और कहती है उसने सबसे झूठ क्यों बोला. सवी, अन्वी को प्रह्लाद और उसके पिता हिरण्यकश्यप की कहानी बताती है. वो उससे कहती है मुकुल मामा जैसे लोग उसे हर जगह मिलेगे, जैसे बस, ट्रेन, कॉलेज. क्या हर बार वो अपनी सुरक्षा के लिए दूसरे पर निर्भर रहेगी. उसे अपने लिए लड़ना चाहिए. अन्वी उसकी बातें सोचने लगती है. वहीं, अगली सुबह भोसले परिवार होली पार्टी रखते है. शिखा गुझिया बनाती है और उसे चिन्मय की याद आती है और वो भावुक हो जाती है. अस्मिता उससे कहती वो अपने काम में बिजी है.


अन्वी सिखाएगी मामा जी को सबक
सवी, शिखा और अस्मिता से पूछती है इतने सालों में कभी चिन्मय को परिवार की याद नहीं आई. ये सुरेखा सुन लेती है और शिखा को डांटती है कि वो समय बर्बाद कर रही है. होली पार्टी में दुर्वा अपने दोस्तों के साथ होली खेलती है. आयुष, दुर्वा को रंग लगाने जाता है और वो उसे मना करती है. अन्वी सब देखती है और उसे मामा जी याद आ जाते है. वो आयुष पर चिल्लाती है और कहती है उसे ना का मतलब नहीं समझ आ रहा क्या. सवी ये सब देखती है और अन्वी की तारीफ करती है. सवी उससे कहती है कि मामा नाम का राक्षस इतनी जल्दी उसका पीछा नहीं छोड़ेगा. अन्वी कहती है वो आज ही उनका पर्दाफाश करेगी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola