Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी को घर से निकाल देगी सुरेखा, ईशान भी अपनी पत्नी का नहीं देगा साथ

Updated:
विज्ञापन

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Episode

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि प्रतीक सबको होश में लाता है. रीवा होश में आते ही ईशान के बारे में सोचती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इन दिनों गुम है किसी के प्यार में बहुत कुछ नया देखने को मिला है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि भोसले परिवार में कोई भी सवी और ईशान से खुश नहीं है. हर बार भोसले परिवार का सदस्य सवी को नीचा दिखाने की कोशिश करता है. वहीं, इन दिनों कहानी का ट्रैक अन्वी पर फोकस्ड है. अन्वी, मुकुल मामा को एक्सपोज करती है, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होता. घर के सारे लोग भांग के नश में रहते है. आत रात का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है.

विज्ञापन


गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि प्रतीक भोसले हाउस आएगा और देखेगा कि हर कोई नशे में है. जिसके बाद वो जीतू को नींबू का रस तैयार करने के लिए कहता है. वो रीवा को नींबू का रस पिलाता है. रीवा को कुछ होश आता है तो वो ईशान के पास जाती है. जिसके बाद वो सवी को होश में लाती है. होश में आते ही सवी को अन्वी का ख्याल आता है. वो ईशान को रीवा के पास छोड़कर अन्वी को खोजने चली जाती है.


सवी से माफी मांगेगा ईशान
गुम है किसी के प्यार में ईशान अनजाने में रामटेक में हुए हादसे के बारे में सोचता है. वो सवी से माफी मांगता है. रीवा को समझ नहीं आता है कि आखिर वो किस बारे में बात कर रहा है. वहीं, सवी, अन्वी को कांच के टुकड़े से खुद को नुकसान पहुंचाने से रोकती है. वो उसे पूरे परिवार के सामने मुकुल मामा की सच्चाई बताने के लिए कहती है. दूसरी तरफ सवी, मामा जी को धमकी देती है, लेकिन वो उसकी बातों पर हंसने लगता है.


सवी को घर से निकाल देगी सुरेखा
अगले दिन निशिकांत, यशवंत और सुरेखा की शादी में जुट जाता है. अस्मिता, अन्वी से शादी में चलने के लिए कहती है, लेकिन वो मना करती है. सवी, अन्वी की परेशानी जानती है. वो अस्मिता और अन्वी से इस बारे में परिवार से बात करने के लिए कहती है. अस्मिता कहती है कि मुकुल ने उनके परिवार की बहुत हेल्प की है. सवी उन्हें वॉर्न करती है कि अगर उन दोनों ने कुछ नहीं किया तो, वो सारे घरवालों को खुद से बता देगी. आनेवाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सुरेखा उनकी बातें सुन लेती है और सवी को घर से निकलने के लिए कहती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: मामा जी की वजह से अन्वी करेगी अपनी जान लेने की कोशिश, सवी करेगी मुकुल को एक्सपोज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola