ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत की असली बेटी नहीं है सई, अर्श-आशिका को बेनकाब करेगी सवी

Updated at : 26 Aug 2024 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि रजत को पता चलेगा कि सई उसकी बेटी नहीं है. जिसके बाद वह दुखी हो जाएगा.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में ने पिछले हफ्ते टीआरपी चार्ट में धमाकेदार वापसी की. शो के मौजूदा ट्रैक में हम देखते हैं कि रजत और सवी अब शादीशुदा हैं. दोनों ने इसलिए हामी भरी, जिससे सई खुश रह सके और अपने पापा के साथ एक अच्छी लाइफ जी सके. जहां सई की रियल मां आशिका महज रजत से बदला लेने के लिए अपनी बेटी की कस्टडी लेना चाहती थी. गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखेंगे कि रजत यह जानकर चौंक जाएगा कि सई रियल में आशिका और अर्श की लव चाइल्ड है.

रजत को तोड़ने के लिए आर्श कौन सा चाल

‘गुम है किसी के प्यार में’ के एपिसोड में हम देखेंगे कि आशिका भले ही कस्टडी की लड़ाई हार गई हो, लेकिन वह अपनी बेटी सायशा को चाहती है. इसलिए अर्श एक प्लान लेकर आएगा और रजत को बताएगा कि सई उसकी बेटी नहीं है बल्कि आशिका और उसकी प्यारी संतान है. इससे रजत सदमे की स्थिति में आ जाएगा.

आशिका-अर्श के झूठ का पर्दाफाश करेगी ये शख्स

गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में, हम देख सकते हैं कि रजत इस सच्चाई को जाकर अपनी बेटी से कम प्यार करने लगेगा. वह उससे दूर होता जाएगा. वहीं सई अपने पिता को यूं देखकर दुखी हो जाएगी. उसे लगेगा कि उसने ऐसा क्या कर दिया है कि रजत उससे दूर होते जा रहे हैं. हालांकि सवी फिर से दोनों के बीच का पुल बनेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक सवी एक बार फिर अर्श और आशिका के झूठ का पर्दाफाश करेगी. वह डीएनए टेस्ट के लिए डॉक्टर को बुलाएगी और सभी गलतफहमियां दूर करेगी. रजत सई का प्यारा पिता बनकर वापस आएगा और फिर एक खुशहाल परिवार होगा. ये बड़ा खुलासा जन्‍माष्‍टमी समारोह के दौरान होगा.

क्या ऑफएयर हो रहा है गुम है किसी के प्यार में

गुम है किसी के प्यार में की नई क्लिप में, हम रजत, सवी और पूरे ठक्कर परिवार को एक साथ नाचते और सई को खुश करते हुए देखते हैं. रजत और सवी के बीच की मीठी नोक-झोंक भी फैंस को स्क्रीन पर बांधे हुए है. भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज की केमिस्ट्री अब धूम मचा रही है और फैंस उनकी जोड़ी के दीवाने हो रहे हैं. हालांकि, हाल ही में सोशल मीडिया पर खबरें आई थी कि सीरियल ऑफएयर हो रहा है. हालांकि मेकर्स ने इन इन्हें महज अफवाह बताया.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत-सवी की शादी से पहले ईशा ने रखी 2 शर्त, क्या फिर भोसले-ठक्कर परिवार में होगा हंगामा

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टोररूम में भाग्यश्री को बंद कर देगी ईशा, रजत की मां को बचाने के लिए सवी लगा देगी अपनी जान

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola