Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टोररूम में भाग्यश्री को बंद कर देगी ईशा, रजत की मां को बचाने के लिए सवी लगा देगी अपनी जान
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Jul 2024 12:46 PM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
गुम है किसी के प्यार में आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि ठक्कर फैमिली भाग्यश्री की तलाश करता है और वॉचमैन उन्हें बताता है कि वो स्टोररूम में बेहोश पड़ी है. रजत और पूरा परिवार, स्टोररूम की ओर भागता है और भाग्यश्री की हालत देखकर काफी घबरा जाता है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में अब सवी, सई और रजत की स्टोरी दिखाई जा रही. तीनों की किस्मत एक-दूसरे से जुड़ी हुई है. सवी नहीं चाहती कि सई को कोई दुख पहुंचे. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि सैम की वजह से रजत और सवी को पति-पत्नी बनना पड़ा. आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई, सवी को डांडिया खेलने के लिए जिद्द करती है. रजत के कहने पर वो गरबा डांस में शामिल होती है. रजत को लगता है कि सवी को डांस करना नहीं आता है. सवी, रजत के साथ डांडिया खेलती है और उनके साथ सई भी सामिल हो जाती है.
स्टोररूम में भाग्यश्री को बंद कर देगी ईशा
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि शांतनु और मिलिंद, ईशा को खोजते है. अमन, ईशा को गुस्से में निकलते देखता है और उसे कुछ समझ नहीं आता. राजू, भाग्यश्री को खोजने में लगा होता है, लेकिन उसे वो नहीं मिलती. भाग्यश्री एक कमरे में बंद होती है और उसे अस्थमा का अटैक आता है. वो मदद के लिए सबको बुलाता है. दूसरी तरफ रजत पर ईशा काफी गुस्सा करती है. वो रजत पर अपने फायदे के लिए सवी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाती है. मिलिंद उसे समझाता है, लेकिन वो बहुत गुस्से में होती है. हालांकि सवी, ईशा को समझाती है कि उसने अपनी मर्जी से रजत की मदद की. वहीं, सवी को आशका का मैसेज आता है कि वो सई को घर पहुंचा दे. राजू, सवी को सई को पूजा में लाने के लिए थैंक्यू कहता है. सवी उन्हें बताती है कि आशका, सई को हॉस्टल भेजने का प्लान कर रही है.
Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की वजह से पति-पत्नी बनेंगे सवी-रजत, भगवान से मांगेंगे माफी
भाग्यश्री की जान बचाने की कोशिश करेगी सवी
ठक्कर फैमिली भाग्यश्री की तलाश करता है और वॉचमैन उन्हें बताता है कि वो स्टोररूम में बेहोश पड़ी है. रजत और पूरा परिवार, स्टोररूम की ओर भागता है और भाग्यश्री की हालत देखकर काफी घबरा जाता है. सवी, भाग्यश्री की मदद के लिए आती है. हालांकि तारा उसे मदद करने से रोकती है, लेकिन वो उसकी नहीं सुनती और भाग्यश्री को होश में लाने की कोशिश करती है. वहीं, गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जज, सई से पूछेंगे कि वो किसके साथ रहना चाहती है. सई, परी आंटी का नाम लेगी और सवी की ओर दौड़कर चली जाएगी. राजू, सवी और सई का बॉन्ड देखकर, सवी को रजत से शादी करने की इच्छा व्यक्त करेगा.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










