Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: किस्मत का कैसा खेल, बिना शादी किए रजत की पत्नी बनेगी सवी, आशका को होगी जलन

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Jul 2024 10:11 AM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

गुम है किसी के प्यार में सई की कस्टडी की स्टोरी दिखाई जा रही है. आशका अपनी बेटी से बिल्कुल प्यार नहीं करती, लेकिन अर्श के कहने पर सई की कस्टडी लेने की कोशिश कर रही. उसे पता है अगर सई की कस्टडी उसे नहीं मिलेगी, तो अर्श उससे शादी नहीं करेगा.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा दिखाया जा रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सवी और रजत सई की वजह से जुड़ गए है. ना चाहते हुए भी किस्मत उन्हें बार-बार मिलाती रहती है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा कि सई को सवी शॉपिग पर ले जाती है और उसके साथ रजत भी आ जाता है. मॉल में रजत को उसका क्लाइंट मिल जाता है और उसे सवी के साथ देख लेता है. वह रजत और सवी को पति-पत्नी समझ लेता है.

आशका करेगी नया तमाशा

गुम है किसी के प्यार में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि क्लाइंट के साथ मीटिंग के बाद सई, सवी और रजत वापस घर आते हैं. तीनों को कार से निकलते और हंसते शांतुन और राजू देखते हैं. सई, रजत कहती है वो उसे साड़ी के पैसे ऑनलाइन भेज देगी. रजत उससे कहता है वो भी उसे बेबी सीटिंग के लिए पैसे भेज देगा. वहीं, आशका अपनी बेटी सई को लेने के लिए रजत की सोसाइटी आती है. भाग्यश्री उसका रास्ता रोक लेती है और आशका से कई सवाल करती है. आशका उसे बताती है सई, सवी के घर है और इस वजह से वो उसे लेने आई है. आशका अच्छी मां बनने का ड्रामा करती है. भाग्यश्री ये सुनकर काफी हैरान हो जाती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

भगवान से माफी मांगते है रजत-सवी

रजत आता है भाग्यश्री को घर के अंदर ले जाता है और समझाता है. सई एक कार के पीछे छुप जाती है और सवी उसे खोजती हुए आती है. सई कहती है उसे अपनी मां के साथ नहीं जाना क्योंकि उसे डर लगता है. सवी उसे समझाती है कि उसे अपनी मां के साथ रहेगी. बहुत मुश्किल से सवी उसे आशका के साथ भेजती है. आशका, सवी को सई को समझाने कहती है कि वो कोर्ट में उसका नाम लेने के लिए सई को समझाए. गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि एक बार फिर से सवी को अपनी पत्नी बनने का नाटक करने के लिए रजत कहता है. उसका क्लाइंट उसके घर पूजा में आ जाता है. सवी इस बात के लिए मान जाती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजत और सवी भगवान से एक-दूसरे के झूठ में पति-पत्नी बनने पर माफी मांगते है.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola