ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शादी के लिए सवी को प्रपोज करेगा रजत, आशका उनकी खुशियों को करेगी बर्बाद

Updated at : 27 Jul 2024 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शादी के लिए सवी को प्रपोज करेगा रजत, आशका उनकी खुशियों को करेगी बर्बाद

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां सवी और रजत की शादी की तैयारियां चल रही है. वहीं आश्का काफी परेशान है. अब दोनों की खुशियों को बर्बाद करना चाहती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत के रूप में भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों के दिलों को जीत रही है. सीरियल की लेटेस्ट कहानी सवी और रजत की नकली शादी की प्लानिंग पर बेस्ड है. रजत ने अपनी एक्स वाइफ और आशका से अपनी बेटी सई की कस्टडी वापस पाने की ये योजना बनाई है. सवी का रजत की बेटी सई के साथ मजबूत रिश्ता है, वह चाहती है कि नन्ही बच्ची अपने पिता के पास वापस आ जाए. हालांकि आशका इस शादी को तोड़ने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है.

शादी के लिए सवी को प्रपोज करेगा रजत

गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में रजत और सवी (भाविका शर्मा) की प्रेम कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही है. चल रही कहानी के अनुसार, रजत और सवी सई के करीब आ रहे हैंय रजत को एहसास हुआ कि सवी उसकी बेटी सई के लिए सबसे अच्छी मां हो सकती है. वह उसे प्रपोज करने की योजना बनाता है और उसे शादी करने के लिए कहता है. दूसरी ओर, आशका को रजत (हितेश भारद्वाज) और सवी की शादी के बारे में पता चलता है और वह उनकी खुशी को बर्बाद करने की योजना बनाती है. रजत को जिंदगी में आगे बढ़ते और दूसरी महिला से शादी करते देख आशका जलने लगती है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से अचानक निकाले जाने पर शक्ति अरोड़ा का छलका दर्द, बोले- अगला प्रोजक्ट ध्यान से…

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट से उठाया पर्दा, बोले- ईशान के बाद दिलचस्प काम…

सवी-रजत की खुशियों को बर्बाद करेगी आशका

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग ट्रैक में आशका और सवी का एक दूसरे से जबरदस्त आमना-सामना होने वाला है. आशका को जलन हो रही है और वह सवी और रजत की शादी को बर्बाद करने की प्लानिंग बना रही है. वह अपने एक्स हसबैंड के स्पेशल डे पर ड्रामा मचाती नजर आएंगी. आगे क्या होगा? क्या रजत और सावी की शादी होगी? क्या सवी का सच सामने आएगा और सबकुछ बर्बाद हो जाएगा? ये देखना दर्शकों के लिए काफी जबरदस्त होने वाला है.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान की मौत का बदला लेने के लिए शो में होगी 2 नई एंट्री, सवी की खुशियां होंगी बर्बाद

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola