पार्टी में सबके सामने रजत करेगा सवी और अनुभव को जलील, ये इंसान होगा सबसे ज्यादा खुश
Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Dec 2024 2:45 PM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि पार्टी में रजत को अर्श भड़काता है. वह सवी और अनुभव को लेकर उसके मन में शक पैदा करता है. रजत उसकी बातों में आ जाता है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत अपने भाषण में सबके सामने आशिका को थैंक्यू कहता है. सवी और पूरा ठक्कर परिवार ये देखकर काफी दुखी हो जाता है. आशिका और अर्श शॉक्ड हो जाते हैं. अर्श, आशिका से पूछता है कि उसने उसका नाम क्यों लिया. आशिका कहती है उसे कुछ नहीं पता. अर्श ये सवाल रजत से पूछता है कि उसने सवी का नाम लेने की जगह आशिका का नाम क्यों लिया.
सवी और अनुभव को देखकर रजत का चढ़ा पारा
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अर्श, रजत से कहता है कि भले ही उसने अवॉर्ड जीत लिया है, लेकिन ये सब सवी और अनुभव की वजह से हुआ. रजत इस बात से चिढ़ जाता है और वह सवी और अनुभव को साथ में फिर से देख लेता है. रजत काफी इनसिक्योर हो जाता है और दोनों को देखकर उसे काफी गुस्सा भी आता है. उसे आशिका का बातें भी याद आने लगती है. उसे याद आता है कि कैसे आशिका ने उसे अर्श के लिए छोड़ दिया था और अब सवी भी उसके साथ ऐसा कर रही है. रजत काफी परेशान हो जाता है.
रजत के गुस्से का अर्श उठाएगा फायदा
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि टेंशन काफी बढ़ जाता है. रजत, सवी और अनुभव पर विश्वासघात का आरोप लगाता है. रजत दोनों को काफी बुरा-भला कहता है. सवी, रजत को संभालती है और उसे घर चलकर इसपर बात करने के लिए कहती है. रजत उसकी बात नहीं सुनता और पार्टी में जमकर हंगामा करता है. अर्श ये ड्रामा दूर से देखता है और जिगर के साथ मिलकर मजे लेता है. अर्श उसे कहता है कि यह तो बस ट्रेलर है और आगे-आगे देखते जाओ क्या-क्या होता है. अब देखना होगा कि अनुभव इसपर कैसे रिएक्ट करेगा. क्या सवी, रजत को छोड़कर चली जाएगी.
यह भी पढ़ें– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर
यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका के बाद इस लड़की पर नजर डालेगा अर्श, सवी से है गहरा कनेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










