ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अनुभव की इस हरकत पर रजत का खौलेगा खून, सबके सामने सवी का पति करेगा उसे जलील

Updated at : 24 Dec 2024 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Sheezan Khan

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Sheezan Khan

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत, इवेंट में सवी और अनुभव को बात करते देख काफी नाराज हो जाता है. उसे पसंद नहीं आता कि अनुभव उसकी पत्नी के आस-पास भी रहे.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत को बेस्ट बिजनेसमैन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया जाता है. रजत, अनुभव पर गंभीर आरोप लगाता है, जिसे सुनकर सब चौंक जाता है. इवेंट में अनुभव, सवी के साथ हंसी-मजाक करता है और उसकी साड़ी का पल्लू पकड़कर स्टेज पर नाचता भी है. रजत को ये सब बिल्कुल अच्छा नहीं लगता. वह उसके बर्ताव को देखकर चिढ़ जाता है और अनुभव पर सारा गुस्सा निकाल देता है. रजत उसपर आरोप लगाता है कि वह उसकी पत्नी को देर रात कॉल करता है.

रजत और अनुभव के बीच होगी हाथापाई

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि अनुभव, रजत के उसपर लगाए लग आरोपों पर काफी गुस्सा हो जाता है. वह रजत से कहता है कि उसने सवी से शादी सिर्फ सई के लिए किया है. अनुभव कहता है कि उसे सवी से कोई खास लगाव नहीं है. दोनों के बीच ये मामला काफी बढ़ जाएगा और दोनों हाथापाई पर उतर आएंगे. जैसे ही दोनों के बीच हाथापाई होने वाली होगी, सवी बीच में आ जाएगी. वह दोनों को शांत कराने की कोशिश करेगी. सवी, रजत को समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनता.

जानें अबतक गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया गया

अबतक आपने सीरियल में देखा कि रजत को बेस्ट बिजनेसमैन अवॉर्ड का जीतने वाला होता है. मीडिया राउंड के दौरान रजत अपनी सक्सेस का श्रेय सवी को देता है. ये सुनकर हर कोई चौंक जाता है. दूसरी तरफ अर्श उसे उकसाता है कि रजत की जीत सवी के अनुभव के साथ अच्छे संबंध की वजह से मिला है. अर्श, रजत का मजाक उड़ाता है कि उसकी जिंदगी में उसे कभी प्यार नहीं मिलेगा. रजत के दिमाग में उसकी बात बैठ जाती है और वह सोचने लगती है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका के बाद इस लड़की पर नजर डालेगा अर्श, सवी से है गहरा कनेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola