Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin नहीं ये शो होगा ऑफ एयर, इस महीने आएगा आखिरी एपिसोड

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin time slot changes

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin time slot changes

‘गुम है किसी के प्यार में’ में भाविका शर्मा की एंट्री के बाद से कहानी सवी और नील के इर्द-गिर्द घूम रही है. दोनों तेजू और रजत के एक्सीडेंट की सच्चाई जानने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच अफवाह थी कि शो बंद होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. अब कोई और शो बंद हो रहा है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा की एंट्री के बाद से ही सुर्खियों में है. सीरियल में भाविका और परम सिंह की स्टोरी दिखाई जा रही है. वैभवी हंकारे का किरदार खत्म हो गया और अब कहानी सवी पर फोकस हो चुका है. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि नील और सवी अलग-अलग तेजू और रजत के एक्सीडेंट के पीछे की सच्चाई खोजने में लगे हुए हैं. इस बीच सवी की बेटी की मासूमियत पर नील का दिल आ जाता है. इस बीच सुनने में आया कि शो ऑफ एयर होने वाला है. हालांकि गुम है किसी के प्यार में नहीं बल्कि ���ोई दूसरा शो बंद होने वाला है.

इन शोज पर है चैनल की नजर

फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने बताया कि गुम है किसी के प्यार में अंडर स्कैनर है और चैनल ने कोई फैसला नहीं लिया है. स्टार प्लस झनक, जादू तेरी नजर और गुम है किसी के प्यार में की रेटिंग पर नजर बनाए रखा है. गुम है को एक्सटेंशन मिला है कुछ समय के लिए. अगर नंबर्स में सुधार नहीं आया तो शो यकीनन बंद हो जाएगा.

एडवोकेट अंजलि अवस्थी होगा ऑफ एयर?

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि एडवोकेट अंजलि अवस्थी की रेटिंग में गिरावट देखी गई है. ऐसे में कहा जा रहा है कि शो बंद हो जाएगा. चैनल के पास कई शोज पाइपलाइन में हैं और ऐसे में चैनल उन शोज पर अपना ध्यान लगाए हुए है जो ज्यादा दर्शकों को इम्प्रेस कर पा रहा. कहा जा रहा है कि एडवोकेट अंजलि अवस्थी का लास्ट एपिसोड जून 2025 के आखिरी वीक में आ सकता है. फिलहाल इसपर मेकर्स ने ऑफिशियल कुछ कहा नहीं है.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola