Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: नील ने शो की गिरती टीआरपी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- नए कलाकारों की वजह…

Vaibhavi Hankare comeback in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में हमेशा से दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है. हालांकि जब से सीरियल ने लीप लेकर कहानी में बदलाव किया. इसकी टीआरपी गिरती चली गई. दर्शकों ने कहानी में रुचि लेना बंद कर दिया. अब नील की भूमिका निभा रहे परम सिंह ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ जबसे लीप आया है, तबसे दर्शकों को इसकी कहानी कुछ खास पसंद नहीं आ रही है. यही कारण है कि टीआरपी चार्ट में शो टॉप 10 की रेस से बाहर हो चुका है. कई हफ्ते से रेटिंग काफी डाउन चल रही है. अब नील का किरदार निभा रहे परम सिंह ने बताया कि क्या नए कलाकार रेटिंग में गिरावट के लिए खुद को ‘दोषी’ मानते हैं.
टीआरपी में थोड़ी सुधार आने पर क्या बोले परम सिंह
परम सिंह ने इंडिया फोरम संग बात करते हुए कहा, ”हां, रेटिंग में थोड़ा सुधार हुआ है. हालांकि, मैं अभी भी संतुष्ट नहीं हूं. मैं यही चाहता हूं कि यह टीआरपी रेस में ऊपर आ जाए, तभी हमारी कड़ी मेहनत रंग लाएगी. हमलोग काफी मेहनत कर रहे हैं.”
क्या लीप आने की वजह से टीआरपी रेटिंग गिरी है?
परम सिंह ने आगे बताया, मुझे लगता है कि यह कोई बात नहीं हुई और ऐसा बोलना कि नए कलाकारों की वजह से टीआरपी चार्ट में गिरावट आई है, यह गलत है. कभी कभी कोई नई कहानी दर्शकों को तुरंत पसंद आ जाती है, कभी इसमें समय लग सकता है. इसलिए लिए चाहिए कि पूरी टीम मेहनत से काम करें. मैं केवल ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम कर सकता हूं. बाकी, मुझे नहीं पता कि कार्यालयों में क्या हो रहा है.
गुम है किसी के प्यार में लीड रोल निभा रहे हैं परम
परम ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ में हितेश की जगह ली है, क्योंकि शो ने लीप लिया था. सीरियल में वैभवी हंकारे को परम के साथ लिया गया है. सनम जौहर भी समानांतर लीड में नजर आ रहे हैं. शो की रेटिंग लगातार गिर रही है, लेकिन इस हफ्ते थोड़ा सुधार देखने को मिला है. शादी के ड्रामे के चलते यह कहना गलत नहीं होगा कि शो के दर्शक धीरे-धीरे आकर्षित हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Jaat की बंपर सफलता के बाद दूसरी फिल्में करने पर रणदीप हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं बड़े-बड़े किरदार…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










