Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सिर्फ वैभवी हंकारे को किया जाएगा रिप्लेस, भाविका शर्मा की होगी एंट्री, कहा- ये बात पक्की है
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Apr 2025 7:43 AM
Bhavika Sharma on Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin upcoming twist
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा की एंट्री होगी, ऐसा कहा जा रहा है. ऐसी चर्चा है कि मेकर्स शो की लीड एक्ट्रेस वैभवी हंकारे को रिप्लेस करने वाले हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसपर कुछ कंफर्म नहीं कहा है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: साल 2020 में शुरू हुआ टीवी शो गुम है किसी के प्यार में जल्द ही दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने में सफल रहा. लॉन्च के बाद से ही इस शो ने टीआरपी चार्ट में टॉप पोजिशन हासिल की और लगातार लोकप्रियता में बना रहा. शुरुआती कहानी में सई, विराट और पाखी के किरदारों को दर्शकों ने खूब सराहा, जिसे नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने निभाया था. शो ने एक नया मोड़ लिया और कहानी में लीप के बाद कुछ नए चेहरों की एंट्री हुई. भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह ने इस नई कहानी को आगे बढ़ाया और दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहे. इसके बाद शो में एक और ताजगी लाने के लिए हितेश भारद्वाज को लीड रोल में भाविका के अपोजिट कास्ट किया गया. शो में एक और लीप आया और फिर इसमें परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर ने एंट्री की. अब सुनने में आ रहा है कि वैभवी को भाविका रिप्लेस करने वाली है.
गुम है किसी के प्यार में होगी भाविका शर्मा की एंट्री
गुम है किसी के प्यार में फिर से भाविका शर्मा की एंट्री होगी, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र के अनुसार, भाविका शर्मा, वैभवी हंकारे की जगह लेगी. सूत्र की मानें तो ”कहानी पर काम चल रहा है और ये बात सच है कि भाविका को रिटर्न ला रहे हैं, ये बात पक्की है, उससे बात चल रही है फिलहाल. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसपर कुछ कंफर्म नहीं कहा है.
गुम है किसी के प्यार में अब नजर नहीं आएंगे परम, सनम?
वहीं, जब सूत्र से पूछा गया कि वैभवी को अचानक मेकर्स ने रिप्लेस क्यों करना चाहा. इसपर सूत्र ने बताया कि, ”खैर, निर्माता काफी समय से कहानी पर काम करने की योजना बना रहे थे और अब कहानी को पूरी तरह से नया रूप दिया जाएगा.” सूत्र ने ये भी बताया कि, परम और सनम को रिप्लेस नहीं किया जा रहा है. मेकर्स सिर्फ वैभवी हंकारे को रिप्लेस कर रहे हैं. इस शो की कहानी पर अभी काम चल रहा है और कुछ बदलाव किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










