Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी के बाद रजत की भी होगी शो में एंट्री? जानिए लेटेस्ट रिपोर्ट क्या कह रही

Updated:
विज्ञापन
Hitesh Bharadwaj on Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin going off air

Hitesh Bharadwaj on Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin going off air

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा की वापसी हो सकती है. कहा जा रहा है कि वह वैभवी हंकारे की जगह लेंगी. हालांकि इस बीच ऐसी भी चर्चा होने लगी कि हितेश भारद्वाज की भी वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: साल 2020 में शुरू हुआ टीवी शो गुम है किसी के प्यार में बहुत जल्दी दर्शकों के बीच पॉपुलर हो गया था. शुरुआत में इस शो की कहानी सई, विराट और पाखी के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिनके किरदारों को नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने निभाया था. बाद में शो में लीप आया और भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह की एंट्री हुई. फिर एक और फ्रेशनेस लाने के लिए हितेश भारद्वाज को भाविका के अपोजिट लाया गया. कुछ समय बाद शो ने एक और लीप लिया और अब कहानी में परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर जैसे नए एक्टर्स की एंट्री हुई. अब खबरें हैं कि जल्द ही शो में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसा कहा जा रहा है कि वैभवी हंकारे की जगह एक बार फिर भाविका शर्मा ले सकती हैं. हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह शो के फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा.

गुम है किसी के प्यार में होगी हितेश भारद्वाज की एंट्री?

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि भाविका शर्मा, वैभवी हंकारे की जगह गुम है किसी के प्यार में लेंगी. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कुछ कंफर्म नहीं किया है. भाविका के शो में आने की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा होने लगी कि हितेश भारद्वाज भी शो में आएंगे. फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के अनुसार, ”सूत्र ने बताया कि, हितेश आमी डाकिनी शो में लीड रोल निभा रहे हैं. वह सुपरनैचुरल ड्रामा की शूटिंग के लिए कोलकाता में है. ऐसे में वह वापस गुम है किसी के प्यार में वापसी कैसे करेंगे. ये सोच से भी बाहर है. वह प्रोडक्शन हाउस के साथ क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं, लेकिन वह शो में वापस नहीं आ रहे.”

गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जाएगा

गुम है किसी के प्यार में के आगामी एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तेजू खुद को लीना और भूषण के बीच पाती है. नील आता है और कहता है कि वह अपनी पत्नी के साथ है. उसने तेजू से वादा किया था कि वह शादी के बाद उसके सिंगर बनने का सपना पूरा करेगा. इस बीच मुक्ता, तेजू और नील को फोन कर शादी की रस्मों के लिए उन्हें अपने घर बुलाती है. इसके परमिशन के लिए वह लीना को फोन करती है. लीना उसे बुरा भला कहती है और तेजू के बर्ताव के बारे में बताती है.

यहां पढ़ें- जाट बॉक्स ऑफिस किंग सनी देओल की ये 10 फिल्में कभी बड़े पर्दे तक नहीं पहुंच सकी, लिस्ट में नाम देखकर लगेगा झटका

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola