Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जान का दुश्मन बनेगा ये शख्स, कियान का किडनैपर आएगा सामने

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Jan 2025 11:08 AM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशिका अपनी बेटी सई को लेकर घर से बाहर चली जाएगी. सवी उनदोनों को हर जगह खोजेगी, लेकिन उनका पता नहीं लगा पाएगी. हालांकि आशिका अपनी मदद के लिए एक शख्स को बुलाती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी और उसके जीजा ​​मिलिंद, कियान को किडनैप करने वाले को पकड़ लेंगे. सवी उसका कॉलर पकड़ कर उससे जवाब मांगेगी. किडनैपर बताएगा कि आशिका ने उसे पैसे दिए थे कियान को किडनैप करने के लिए. हालांकि वह ये भी बताता है कि उसने सिर्फ कियान को किडनैप किया था. वह बताता है कि अर्श और जिगर ने कियान को मारा है. सवी उस किडनैपर को परिवार वालों के सामने लेकर आएगी और फिर सारी सच्चाई सामने आ जाएगी.

आशिका और सई को खोज निकालेगी सवी

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशिका को जैसे ही पता चलता है कि सवी को सबकुछ पता चल गया है वह सई को पिकनिक ले जाने के बहाने घर से ले जाती है. सवी उसके खोजती है और उसे डर है कि सई को वह कुछ कर ना दें. वह आशिका को हर जगह खोजती है. सवी को एक आदमी बताता है कि उसने आशिका और सई को जाते देखा है. दूसरी तरफ सई भूख से परेशान हो जाती है और रोने लगती है. आशिका उसे शांत कराती है. हालांकि सवी उनका पता लगा लेगी और आशिका, सई को लेकर भागने लगेगी.

जिगर को मदद के लिए बुलाएगी आशिका

भागने के दौरान आशिका घबरा जाती है और जिगर को मदद करने के लिए बुलाती है. आशिका एक मेले में पहुंचती है और सई को लेकर एक झूले में बैठ जाती है. वहां पर सवी भी उनका पीछा करते-करते पहुंच जाती है. जिगर भी वहां आ जाता है और सवी से उनका पीछा करने से रोकता है. सवी उसको बताती है कि वह जान गई है कि कियान की मौत में उसका भी हाथ था. जिगर ये सुनकर तिलमिला उठता है और उसपर चिल्ला देता है. जिगर उसको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

यह भी पढ़ें-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: देर रात सवी ने इस शख्स को किया कॉल, अनुभव का मैसेज देख रजत के उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola